खबर संसार, नई दिल्ली: इन लोगों को भूलकर से भी नहीं करना चाहिए Papaya का सेवन, आयुर्वेद में यह हमारी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद बताया गया है। पपीता विटामिन्स फाइबर, मिनरल का काफी अच्छा स्रोत माना गया है। इसमें कई पोषक तत्व प्रचूर मात्रा में मौजूद होते हैं। जो पाचन तंत्र से लेकर वजन बढ़ना, डायबिटीज, कैंसर जैसे रोगों को दूर करने तक में मदद कर सकते हैं। लेकिन यह जितना फायदेमंद है, उतना नुकसानदायक भी है। तो आइए जानते हंै किसको Papaya को सेवन करना चाहिए और किसको नहीं।
ये भी पढें- नैनीताल की 50 वर्षीय teacher के प्रेम में पागल युवक ने खुद को मारी गोली
ब्लड प्रेशर मरीजों के लिए Papaya का सेवन
अगर आपको घबराहट महसूस होती है हार्टबीट अनियंत्रित है, तो आपको Papaya के सेवन से बचना चाहिए। पपीते के अधिक सेवन से हार्ट बीट स्लो हो सकती है। इसमें साइनोजेनिक ग्लाइकोसाइड अमीनो एसिड होता है, जो आपके लिए परेशानी को बढ़ा सकता है। बीपी के रोगी इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें।
किडनी स्टोन रोगी के लिए पपीता
जिन लोगों को किडनी में स्टोन की समस्या है, तो भी आपको पपीता खाने से परहेज करना चाहिए। पपीते का सेवन करने से कैल्शियम ऑक्सलेट उत्पन्न हो सकता है, जो आपकी पथरी की समस्या को बढ़ाने का काम करता है। पथरी का आकार भी बढ़ सकता है। इसलिए किडनी स्टोन के दौरान पपीते के सेवन से बचें।
जिन्हें है एलर्जी की समस्या
जिन्हें है एलर्जी की समस्या है। उन्हें पपीता के सेवन से बचना चाहिए। पपीते में मौजूद चिटिनेज नामत एंजाइम होता है, जो लेटेक्स पर क्रॉस रिएक्शन कर सकता है। इसके कारण आपको सांस लेने में परेशानी, छींक और खांसी आना, आंखों में पानी आने जैसी समस्या हो सकती है। इसकी वजह से परेशानी बढ़ सकती है।
प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए
प्रेग्नेंट महिलाओं को पपीते का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योकि में पपीता में मौजूद लेटक्स गर्भाशय के संकुचन को ट्रिगर कर सकता है। ऐसे में प्रसव जल्दी होने की संभावना बनी रहती है। वहीं इसकी गर्म तासीर कई बार मिसकैरेज की वजह भी बन सकती है। हरा पपीता, पके पपीते की तुलना में ज्यादा खतरनाक है। यही वजह है कि गर्भावस्था में पपीता खाने से परहेज करना चाहिए।
डयाबिटीज मरीजों के लिए
डायबिटीज के मरीजों के लिए पपीता काफी फायदेमंद होता है। लेकिन अगर आपके शरीर में शुगर लेवल कम है, तो आपको इसके सेवन से बचना चाहिए। ऐसे में आपकी समस्या बढ़ सकती है। जिन लोगों का ब्लड शुगर पहले से कम है उन्हें पपीता को सेवन नहीं करना चाहिए।


