खबर संसार नैनीताल। अब नैनीताल विधायक सरिता आर्य भी पुष्कर सिंह धामी को सीएम बनाने की पहल में आगे आ गई है उन्होंने कहा कि अगर नैनीताल की सीट एससी नहीं होती तो वह भी उनके लिए अपनी सीट छोड़ने को तैयार थी। वो भी चाहते हैं कि धामी जी सीएम बने क्योंकि उन्हीं के नेतृत्व में भाजपा उत्तराखंड में 47 सीटें जीत कर आई है। हाईकमान को इस बात पर गौर करना चाहिए।
इससे पूर्व राज्य में मुख्यमंत्री की रस्साकसी तेज हो चुकी है। खासकर, दिग्गज गबाना नही चाहते ऐसा जी हा दिग्गजो के बयान साफ इसारा इस बात का कर रहे है कि वो सीएम की कुर्सी पर बैठने को लालायित है। और हो भी क्यों ना,इसी लिए तो राजनीति में आए है । नेताओ द्वारा ऑफ द रिकॉर्ड बोले जाना वाला सेंटेंस।
धन सिंह रावत उत्तराखंड में जो जीत हुई है वह मोदी जी की वजह से हुई है हम चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वैसे जीते हैं इसलिए मुख्यमंत्री के रूप में जिसे भी चुना जाएगा वही सर्वमान्य होगा। हालाकि मैं मुख्यमंत्री की दौड़ में नहीं हूं। पार्टी के 47 विधायक जीत कर आए हैं जिसे भी मुख्यमंत्री बनाया जाएगा मैं उकी है।
लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चुनाव हार जाने की वजह से अब नए मुख्यमंत्री के चयन को लेकर मंथन किया जा रहा है। प्रह्लाद जोशी और विजयवर्गीय सौंपेंगे रिपोर्ट: भाजपा नेताओं का कहना है कि मुख्यमंत्री को लेकर निर्णय में अभी वक्त लग सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अभी गुजरात के दौरे पर हैं।
उनके दिल्ली लौटने पर राज्य के चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी और राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय उन्हें राज्य के चुनाव परिणामों को लेकर रिपोर्ट देंगे। उसके बाद ही मुख्यमंत्री के नाम पर कोई निर्णय लिया जाएगा।
मुख्यमंत्री को लेकर तीन विकल्पों पर विचार की चर्चा
सीएम के चयन में भाजपा नेतृत्व के सामने फिलहाल तीन विकल्प हैं। सूत्रों के अनुसार पार्टी का एक धड़ा मुख्यमंत्री धामी को ही दुबारा सीएम बनाने की वकालत कर रहा है। जबकि विधायकों से मुख्यमंत्री बनाने की पैरवी करने वालों की संख्या भी कम नहीं है।

