HomeHealthदुबलेपन से हैं परेशान, तो इन चीजों को diet में करें शामिल,...

दुबलेपन से हैं परेशान, तो इन चीजों को diet में करें शामिल, जल्द बढ़ेगा वजन

खबर संसार, नई दिल्ली : दुबलेपन से हैं परेशान, तो इन चीजों को diet में करें शामिल, जल्द बढ़ेगा वजन, कई लोगों में यह शिकायत रहती है कि वह लगातार अच्छी डाइट लेते हैं, लेकिन उनका वेट नहीं बढ़ता है। चाहे व कितनी भी एक्सरसाइज कर लें और चाहे कुछ भी diet में लें, लेकिन उनका वजन फिर भी नहीं बढ़ रहा है। इसके लिए आज हम आपको कुछ जरूरी जानकारी देने जा रहे हैं, जिससे आपका वजन बढ़ना शुरू हो जाएगा। तो आइए जातने हैं आखिर वह कौन से टिप्स हैं।

ये भी पढें- भाजपा की जीत का जश्न मनाने पर gangsters का हमला, युवक की मौत

diet में कैलोरी युक्त भोजन का करें इस्तेमाल

हेल्थ एक्सपर्ट्स की बात करें तो कुछ लोग मोटापे से परेशान हैं तो वहीं कुछ लोग अपने दुबलेपन से। उनका वजन नहीं बढ़ रहा है। तो इसका सबसे मुख्य कारण है, मेंटेनेंस कैलोरी से ज्यादा कैलोरी न खाना। अगर किसी की मेंटनेंस कैलोरी 1000 है। अब उसे वजन कम करना है तो इससे कम कैलोरी खानी होगी और वजन बढ़ाना है तो इससे ज्यादा कैलोरी diet शामिल करनी होगी। यहां यह भी जानना जरूरी है कि शारीरिक बीमारियों के कारण भी इंसान का वजन नहीं बढ़ता। जिनमें हाइपरथायरायडिज्म, टाइप 1 डायबिटीज, ईटिंग डिसऑर्डर (कम या ज्यादा खाना), नींद आने में प्रॉब्लम आदि शामिल हैं।

अंडों में प्रोटीन

वजन बढ़ाने के लिए अंडा बेहद कारगर है। कोई 5 अंडे खाता है, तो उसे 385 कैलोरी ब्रेकफास्ट में अंडों से मिलती है। वहीं वजन बढ़ाने वालों के लिए यह रामबाण की तरह काम करता है। अण्डों में प्रोटीन होता है जो आपको मोटा करने और वजन को बढ़ाने में मदद करता है.

पी नट बटर : 2 स्लाइस ब्राउन ब्रेड के साथ पीनट बटर का सेवन कर सकते हैं। 2 चम्मच यानी 32 ग्राम पीनट बटर में 188 कैलोरी, 16 ग्राम फैट, 7 ग्राम प्रोटीन और 7.7 ग्राम कार्बोहाइड्रेट होता है। पी नट बटर और ब्राउन ब्रेड स्वस्थ के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

केले का सेवन: केलों से आपके शरीर और दिमाग के काम करने की क्षमता बढ़ जाती है. इसके लिए आप सुबह केले की स्मूथी या शाम में बनाना शेक पी सकते हैं।

ड्राई फूड्स : जल्दी वजन बढ़ाने के लिए ड्राई फ्रूट्स भी एक अच्छा ऑप्शन है। आप सुबह नाश्ते के समय ड्राई फ्रूट्स का सेवन जरूर करें। बादाम, किशमिश, अखरोट और अंजीर रातभर भिगोकर रख दें, इसके बाद सुबह नाश्ते के समय इन्हे चबा कर खाएं. आपको कुछ ही हफ्तों में फरक दिखने लग जायेगा।

भरपूर पानी और एक्सरसाइज करें : खाने-पीने के अलवा शरीर को आगे बढ़ने के लिए भरपूर पानी पीना भी बेहद जरूरी है। साथ ही अगर आप थोड़ी एक्सरसाइज भी करते हैं तो आपका वजन काफी जल्दी और सही दिशा में बढ़ेगा। इसके लिए आप सुबह-शाम वॉक या योग भी कर सकते हैं।

spot_img
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.