HomeHealthक्या है BRA का फुलफार्म, इसकी होती है एक्सपायरी डेट भी...

क्या है BRA का फुलफार्म, इसकी होती है एक्सपायरी डेट भी…

खबर संसार, नई दिल्ली : क्या है BRA का फुलफार्म, इसकी होती है एक्सपायरी डेट भी… ब्रा तो लगभग सभी महिलाएं पहनती हैं। लेकिन 80 फीसदी महिलाओं को इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं होती है। जिसकी वजह से उन्हें  स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। तो आइए जानते हैं महिलाओं को BRA खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

ये भी पढें- होली पर कर लिया है भांग का नशा, तो इस घरेूल Tips से नशा होगा छूमंतर

 BRA का फुल फॉर्म

ब्रा एक कपड़ा मात्र है, लेकिन ये महिलाओं के लिए बेहद जरूरी है। BRA असल में एक शॉर्ट फॉर्म ही है। ये एक फ्रेंच शब्द Brassiere से लिया गया है। इसे न्यूयॉर्क में ईवनिंग हेराल्ड न्यूजपेपर ने 1893 में इस्तेमाल किया था। इसे 1904 में बहुत ज्यादा प्रचलित किया गया जब DeBevoise कंपनी ने इसे एडवर्टाइजमेंट में इस्तेमाल किया था। इसके बाद 1907 में वोग मैग्जीन ने पहली बार ‘brassiere’ शब्द को प्रिंट किया और उसके बाद से ये शब्द प्रचलित हो गया। कुछ सालों बाद इसे ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी ने एड कर लिया।

ब्रा के आविष्कार के बाद भी नहीं हुआ था कप साइज का आविष्कार

ब्रा का आविष्कार तो जल्दी हो गया था, लेकिन इसके साथ ही कप साइज नहीं थे। आप सोच भी नहीं सकते हैं कि ये कितना अजीब लगता होगा। महिलाओं के लिए ये गारमेंट कितना असुविधाजनक होता होगा। 1930 के दशक में S. H. Camp कंपनी ने ही कप साइज सिस्टम को इजात किया जो मॉर्डन कप साइज की तरह ही था। ये साइज लेटर A से D तक बदले गए थे। आने वाले समय में इसे लेकर कुछ मॉडिफिकेशन हुए।

ब्रा की होती है एक्सपायरी डेट

ब्रा की भी एक लाइफ होती है और इसकी भी एक्सपायरी डेट होती है। कई बार महिलाएं सोचती हैं कि इतनी महंगी ब्रा खरीदी है तो ये लंबे समय तक खराब नही होगी। लेकिन बाकी सामान की तरह की इसकी भी खराब होने की डेट होती है। लेकिन वह इसका लगातार इस्तेमाल करती रहती हैं। जी हां एक एवरेज ब्रा जिसे आप हफ्ते में कई बार पहनती हैं उसे 7-10 माह में रिटायर कर देना चाहिए। इसकी वजह ये है कि इतनी बार पहनने के कारण ब्रा का साइज बदल जाता है और वो सही सपोर्ट नहीं दे पाती है।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.