HomeAdministrativeगणेश आचार्य की मुश्किलें बढ़ी, यौन शोषण और तांक-झांक करने पर चार्जशीट...

गणेश आचार्य की मुश्किलें बढ़ी, यौन शोषण और तांक-झांक करने पर चार्जशीट दायर

नई दिल्ली, खबर संसार। कोरियोग्राफर गणेश आचार्य परेशानी में आ सकते हैं। 2020 की महिला की शिकायत के आधार पर कोरियोग्राफर पर कई संगीन आरोप लगे हैं। उनपर ताक-झांक करने और यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है।

मुंबई पुलिस ने कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के खिलाफ चार्जशीट दायर की है।मुंबई पुलिस ने गणेश आचार्य और उनके एक असिस्टेंट पर धारा 354-ए, 354-सी, 354-डी, 509, 323, 504, भारतीय दंड संहिता की धारा 506 और 34 के तहत मामला दर्ज किया है।

इसे भी पढ़े-पर्याप्त सबूत नहीं मिले तो कोर्ट ने दिल्ली दंगों के पांच आरोपियों को किया बरी

मुश्किल में गणेश आचार्य

सहायक पुलिस निरीक्षक संदीप शिंदे ने पुष्टि की है कि 14 मार्च को आरोप पत्र दायर किया गया था। बता दें कि ये मामला साल 2020 में प्रकाश में आया था जब कोरियोग्राफर गणेश आचार्य पर एक महिला कोरियोग्राफर ने गंभीर आरोप लगाए थे। अब मामले में चार्जशीट दायर की गई है।

अंधेरी में संबंधित मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत में कोरियोग्राफर के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया गया है। साल 2020 में एक महिला कोरियोग्राफर ने आरोप लगाते हुए पुलिस को बताया था कि वो गणेश आचार्य के ऑफिस में ही काम करती थी।

तब कोरियोग्राफर ने उनसे जबरन गंदी वीडियो देखने को कहा था साथ ही उनपर अश्लील टिप्पणियां भी की थी। जब महिला ने उन सब का विरोध करना शुरू कर दिया तो कोरियोग्राफर ने उनको परेशान करना शुरू कर दिया।

मारपीट और गालियां देने का भी लगा आरोप

महिला ने आरोप लगाया कि जब उसने आचार्य की बातों और हरकतों को विरोध किया तो उन्होंने छह महीने बाद ही भारतीय फिल्म और टेलीविजन कोरियोग्राफर एसोसिएशन ने उनकी सदस्यता समाप्त कर दी थी।

इतना ही नहीं महिला ने कोरियोग्राफर पर मारपीट करने और गंदी-ंगंदी गालियां देने तक आरोप लगाया था। उस वक्त मामला दर्ज कराने वो पुलिस स्टेशन भी पहुंची थी लेकिन पुलिस ने मामले को दर्ज करने से साफ इनकार कर दिया था।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.