खबर संसार, नई दिल्ली : …तो फिर 03 May को खुल जाएंगे श्रद्धालुओं के लिए यमुनोत्री धाम के कपाट, चारों धामों में से एक यमुनोत्री धाम के कपाट विधिविधान से अपरान्ह 12ः15 बजे अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर वैदिक मंत्रोच्चारण व पूजा-अर्चना के साथ अभिजीत मुहूर्त अमृत योग पर तीर्थयात्रियों के लिए यमुनोत्री धाम के कपाट 03 May 2022 को खोल दिये जाएंगे। यमुना जयंती के अवसर पर आज गुरुवार को मां यमुना के शीतकालीन प्रवास खुशीमठ (खरसाली) में यमुनोत्री धाम के तीर्थ पुरोहितों द्वारा विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के कपाट खोलने का मुहूर्त निकाला गया। तो वहीं, 03 May को ही गंगोत्री धाम के कपाट, 06 मई को केदारनाथ के कपाट 08 मई को बद्रीनाथ के कपाट दर्शन के लिए खुल जाएंगे।
ये भी पढें- नवरात्रि का छठा दिन अर्थात मां Katyayani की पूजा-अर्चना
3 मई अक्षय तृतीया के पावन पर्व खुलेंगे कपाट
यमुनोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश उनियाल ने बताया है कि 3 मई 2022 को अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर 12ः15 बजे अपरान्ह अभिजीत मुहूर्त अमृत योग पर यमुनोत्री धाम में माँ यमुना के कपाट दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। इसी दिन 3 मई 2022 को अक्षय तृतीया के पावन पर्व 8.30 बजे प्रातः मां यमुना की उत्सव डोली शीतकालीन प्रवास खुसीमठ से पारंपरिक बाध्य यंत्रों की थाप पर शनिदेव की डोली की अगुवाई में यमुनोत्री धाम के लिए प्रस्थान करेगी।जहां विधिवत हवन पूजा-अर्चना के बाद वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यमुनोत्री धाम के कपाट दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे।
वहीं आज गुरुवार को यमुना जयंती के अवसर पर मां यमुना के शीतकालीन प्रवास खुशीमठ में यमुना जयंती महोत्सव को बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर मंदिर समिति के सचिव सुरेश उनियाल, उपाध्यक्ष राजस्वरूप उनियाल, गजेंद्र उनियाल, बागेश्वर उनियाल, कृतेश्वर उनियाल, सच्चिदानंद उनियाल, पवन उनियाल, प्रकाश उनियाल, सोबन राणा, अनिल चैहान आदि मौजूद रहे।


