कोरोना से अभी दुनिया जूझ ही रही है इसी बीच एक और महामारी पैर पसारने लगी है। मंकी पॉक्स वायरस ब्रिटेन के बाद अब अमेरिका में भी पैर पसार रहा है। कनाडा से मेसाचुसेट्स लौटे एक शख्स में बुधवार को इसके संक्रमण की पुष्टि हुई है। यह अमेरिका में इस साल मंकी पॉक्स का पहला केस है।
क्या है मंकी पॉक्स?
मंकी पॉक्स 1970 में पहली बार एक बंदर में पाया गया था, जिसके बाद यह 10 अफ्रीकी देशों में फैल गया था। 2003 में पहली बार अमेरिका में इसके मामले सामने आए थे। 2017 में नाइजीरिया में मंकी पॉक्स का सबसे बड़ा आउटब्रेक हुआ था, जिसके 75% मरीज पुरुष थे। ब्रिटेन में इसके मामले पहली बार 2018 में सामने आए थे।
ऐसे फैलती है बीमारी?
एक्सपर्ट्स का मानना है कि मंकी पॉक्स संक्रमित व्यक्ति के करीब जाने से फैलता है। यह वायरस मरीज के घाव से निकलकर आंख, नाक और मुंह के जरिए शरीर में प्रवेश करता है। यह संक्रमित बंदर, कुत्ते और गिलहरी जैसे जानवरों या मरीज के संपर्क में आए बिस्तर और कपड़ों से भी फैल सकता है। मरीज 7 से 21 दिन तक मंकी पॉक्स से जूझ सकता है।
WHO कर रहा जांच
स्पेन, पुर्तगाल में 40 तो ब्रिटेन में मंकी पॉक्स के 9 मामले मिलने के बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन की टीम भी एक्शन में आ गई है। एजेंसी समलैंगिक मरीजों में इस वायरस के संक्रमण की भी जांच कर रही है। वहीं, सेंटर्स फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन संभावित मरीजों की पहचान के लिए कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग कर रही है। हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिलहाल मंकी पॉक्स के बड़े आउटब्रेक होने की आशंका नहीं है।
मंकी पॉक्स के लक्षण
जानकारी के मुताबिक, मंकी पॉक्स के शुरुआती लक्षण फ्लू जैसे होते हैं। इनमें बुखार, सिर दर्द, मांसपेशियों में दर्द, कमर दर्द, कंपकंपी छूटना, थकान और सूजी हुई लिम्फ नोड्स शामिल हैं। इसके बाद चेहरे पर एक तरह के दाने उभरने लगते हैं, जो शरीर के दूसरे हिस्सों में भी फैल सकते हैं। संक्रमण के दौरान यह दाने कई बदलावों से गुजरते हैं और आखिर में चेचक की तरह ही पपड़ी बनकर गिर जाते हैं।
इसे भी पढ़े- अगर ज्ञानवापी मस्जिद में शिवलिंग है, ये साबित हो गया तो क्या होगा जानिए?
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए
















