HomeUncategorizedED ने Xiomi के बाद Vivo के ठिकानों पर मारी रेड, अरबों...

ED ने Xiomi के बाद Vivo के ठिकानों पर मारी रेड, अरबों रुपये की हेराफेरी का आरोप

नई, दिल्ली, खबर संसार। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने चाइनीज कंपनी शाओमी (Xiomi) के बाद अब वीवो (Vivo) के ठिकानों पर छापा मारा है। स्मार्टफोन बनाने वाली चीन की इस कंपनी पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है और ईडी इसकी जांच कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक देशभर में वीवो और उससे जुड़ी कंपनियों के 44 ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई चल रही है।

शाओमी  की 5,551 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की थी

इससे पहले ईडी ने मोबाइल कंपनी शाओमी (Xiaomi) की 5,551 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की थी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। Vivo पर धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की धाराओं के तहत छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि एजेंसी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मेघालय, महाराष्ट्र और अन्य राज्यों में वीवो और उससे संबंधित कंपनियों से जुड़े 44 स्थानों पर तलाशी ले रही है।

इसे भी पढ़े- कोलकाता में 12 साल से कम उम्र के बच्चों में तेजी से फैल रहा कोरोना, विशेषज्ञों ने दी ये सलाह

इस संबंध में पीटीआई-भाषा द्वारा वीवो को भेजे गए एक प्रश्न का कोई जवाब नहीं मिला। संघीय एजेंसी ने हाल ही में दिल्ली पुलिस (आर्थिक अपराध शाखा) द्वारा जम्मू और कश्मीर में स्थित एजेंसी के एक वितरक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद धन शोधन का मामला दर्ज किया था। इस प्राथमिकी में आरोप लगाया गया था कि उस कंपनी के कुछ चीनी शेयरधारकों ने फर्जी तरीके से अपने पहचान दस्तावेजों को बनाया।

प्रवर्तन निदेशालय को शक है कि यह कथित जालसाजी शेल या फर्जी कंपनियों का इस्तेमाल करके अवैध रूप से कमाए गए धन की हेराफेरी करने के लिए की गई थी। इसमें से कुछ ‘‘आपराधिक आय” को विदेश भेजा गया या भारतीय कर और प्रवर्तन एजेंसियों को धोखा देकर कुछ अन्य व्यवसायों में लगा दिया गया।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.