HomeUttarakhandप्रदेश के खिलाड़ियों को बेहतर अवसर मिले इसके लिये खेल नीति तैयार...

प्रदेश के खिलाड़ियों को बेहतर अवसर मिले इसके लिये खेल नीति तैयार की गई: सीएम

देहरादून, खबर संसार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज कैम्प कार्यालय में आयोजित आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड @25 बोधिसत्व कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए खेल जगत से जुड़े लोगों से संवाद कर उनके विचार भी सुने।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में जनसंवाद पर आधारित विकास का मॉडल तैयार करने का हमार प्रयास है। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि प्रदेश के खिलाड़ियों को बेहतर अवसर मिले इसके लिये खेल नीति तैयार की गई है।

सरकार का प्रयास है कि खेलों का भी रोड मैप तैयार हो, खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिये खेल नीति में और संशोधन किये जाने की जरूरत होगी तो किया जाएगा।

इसे भी पढेे-अमरनाथ यात्रा हादसा : बादल फटने से अब तक 16 की मौत, 40 लोग अभी भी लापता

राज्य स्तर पर खेलों के विकास के सम्बन्ध में हर 3 माह में समीक्षा की जायेगी

उन्होंने कहा कि राज्य स्तर पर खेलों के विकास के सम्बन्ध में हर 3 माह में समीक्षा की जायेगी तथा खिलाड़ियों से संवाद कर उनकी समस्याओं का निराकरण किये जाने के भी प्रयास किये जायेंगे।

प्रदेश में जो लोग खेलों से जुड़े हैं वे अच्छा कार्य कर रहे हैं साथ ही उन्होंने कहा कि हम देवभूमि के निवासी है। धर्म अध्यात्म एवं योग की हमारी भूमि है। हम जहां भी हैं राज्य हित में अपना श्रेष्ठ देने का कार्य करें।

सरकार साझेदारी तथा सहयोगी के रूप में सबके साथ खड़ी है। सभी के सहयोग से हमें उत्तराखण्ड को आदर्श एवं विकसित राज्य बनाना है। कार्यक्रम में दुर्गेश पंत, विशेष प्रमुख सचिव, अभिनव कुमार व उत्तराखण्ड के विभिन्न खिलाड़ी और खेल संगठनों से जुड़े प्रतिनिधि मौजूद रहे।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.