HomeNationalट्रेन में सीनियर सिटीजंस को नहीं मिलेगी छूट, इससे रेलवे को होता...

ट्रेन में सीनियर सिटीजंस को नहीं मिलेगी छूट, इससे रेलवे को होता है नुकसान

कोरोना काल से पहले सीनियर सिटीजंस को रेल टिकट पर 50% की छूट दी जाती थी। कोरोना काल में रेल सेवा बंद होने के बाद इस छूट को भी खत्म कर दिया गया था। अब जब कोरोना कम है और रेल सेवा फिर से चालू है तो भी सीनियर सिटीजंस को मिलने वाली छूट को शुरू नहीं किया जा सका है। सरकार का इरादा नहीं लग रहा है कि वे इस छूट को दोबोरा बहाल करेगी।

अभी इन्हें मिल रही है छूट की सुविधा

एक रिपोर्ट के मुताबिक रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संसद में कहा है कि सीनियर सिटीजंस को किराए में छूट देने से सरकार के खजाने पर भारी बोझ पड़ता है। इसलिए इसे बहाल करने की कोई योजना नहीं है। कुछ स्पेशल कैटगरी वाले लोगों को किराए में छूट की सुविधा दी जा रही है। इनमें दिव्यांग, मरीज और छात्र शामिल हैं।

इसे भी पढ़े-राष्ट्रपति चुनाव रिजर्ल्ट : पहले गिने जा रहे हैं सांसदों के वोट, द्रौपदी जीत की ओर

पहले सीनियर सिटीजंस के साथ-साथ खिलाड़ियों को भी छूटच दी जाती थी, लेकिन अब यह सुविधा नहीं दी जा रही है। रेल मंत्री ने कहा कि 2017-18 में सीनियर सिटीजंस को टिकट पर छूट दिया जाता थाष जिससे रेलवे पर 1491 करोड़ रुपए का बोझ पड़ा। 2018-19 में यह राशि 1636 करोड़ रुपए और 2019-20 में 1667 करोड़ रुपए रही।

कोरोना काल में रेलवे को हुई मोटी कमाई

रेलवे ने खिलाड़ी, ट्रांसजेंडर, शहीद की विधवा, सीनियर सिटीजन सहित 12 श्रेणियों के रियायती किराए को सिर्फ तीन श्रेणियों तक सीमित कर दिया। 2020 से कोरोना की आड़ में सीनियर सिटीजन सहित 53 कैटेगरी में कंसेशन (छूट) सुविधा बंद कर दी थी। 2021-22 में ही रेलवे को 50% तक की छूट बंद करने से लगभग 3400 करोड़ रुपए की कमाई हुई। दुनियाभर में सीनियर सिटीजन को अतिरिक्त सुविधाएं दी जा रही हैं। लेकिन भारत में उल्ट चार्ज लगाया जा रहा है। इससे रेलवे ने 1500 करोड़ एक्स्ट्रा की कमाई की है।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.