HomeNationalराष्ट्रपति चुनाव रिजर्ल्ट : पहले गिने जा रहे हैं सांसदों के वोट,...

राष्ट्रपति चुनाव रिजर्ल्ट : पहले गिने जा रहे हैं सांसदों के वोट, द्रौपदी जीत की ओर

देश के 15वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत लगभग तय मानी जा रही है। नतीजे शाम तक आने की संभावना है। मतगणना का कार्य उसी कमरा नंबर 63 में हो रही है जहां सांसदों के वोट डालने की व्यवस्था की गई थी। इसी कमरे को स्ट्रॉन्ग रूम में बदल कर मतपेटियां रखी गई हैं। यहां सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था है।

पहले सांसदों के वोट गिने जा रहे

राष्ट्रपति चुनाव में हुए मतदान में पहले सांसदों के वोट गिने जा रहे हैं। इस बीच भाजपा ने दावा किया है कि द्रौपदी मुर्मू की जीत पक्की है।

भाजपा ने की विजय जुलूस की तैयारी

भाजपा नीत एनडीए को पूरा भरोसा है कि द्रौपदी मुर्मू ही विजय होंगी। भाजपा ने विजय जुलूस की भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके अलावा जीत के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा तीन किलोमीटर लंबा रोड शो करेंगे।

मुर्मू की जीत पर देश में सभी को गर्व की अनुभूति होने वाली:  किरेन रिजिजू

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति होने से न केवल आदिवासी, बल्कि देश में सभी को गर्व की अनुभूति होने वाली है। मुझे पता चला है कि सभी प्रमुख आदिवासी नेता मुर्मू जी को बधाई देने के लिए दिल्ली आएंगे।

द्रौपदी मुर्मू के पैतृक गांव में जश्न की तैयारी 

द्रौपदी मुर्मू के पैतृक गांव में जश्न की तैयारी शुरू हो गई है। अगर मुर्मू जीतती हैं तो वह देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति होंगी। उधर, द्रौपदी मुर्मू के पैतृक स्थान ओडिशा के रायरंगपुर में तो जश्न की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। नतीजे आने के बाद मिठाइयां बांटी जाएंगी। रायरंगपुर में लड्डू बनने शुरू हो गए हैं।

इस तरह से होगी मतगणना

सबसे पहले संसद भवन में डाले गए वोटों की गिनती की जाएगी। संसद भवन में कुल 730 वोट डाले गए थे। इन वोटों की गिनती के बाद राज्यों में पड़े मतों की गिनती शुरू होगी। इसके लिए अंग्रेजी वर्णमाला के क्रमानुसार 10 राज्यों की मतपेटियां बारी-बारी से निकाली जाएंगी।
RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.