देहरादून, खबर संसार। मुख्यमंत्री ने आज जौलीग्रांट एयरपोर्ट देहरादून से हल्द्वानी, पंतनगर, अल्मोड़ा एवं पिथौरागढ़ हैली सेवा का फ्लैग ऑफ किया। मुख्यमंत्री ने इस हैली सेवा को शुरू करवाने के लिए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उड़ान योजना के तहत राज्य में जो हैली सेवाएं चल रही हैं, ये राज्य में एयर कनेक्टिविटी को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी। इन सेवाओं से लोगों के लिए आवागमन सुविधा आसान होगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड धार्मिक एवं पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण राज्य है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को राज्य में आवागमन के लिए हर प्रकार की सुविधा मिले। राज्य में एयर कनेक्टिविटी को और विस्तार दिया जा रहा है। पवन हंस इस सेवा को सप्ताह में तीन दिन जारी रखे व सीटों की संख्या भी बढ़ाए।
सीएम ने आज ऋषिकेश AIIMS में PICU वार्ड का शुभारंभ किया
सीएम ने आज ऋषिकेश AIIMS में PICU वार्ड का शुभारंभ किया। इस दौरान अस्पताल का निरीक्षण करते हुए मरीजों का हालचाल भी जाना। CM ने कहा कि PICU के शुभारंभ से छोटे बच्चों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेगी। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवा को बढ़ाने का कार्य संपूर्ण देश में लगातार जारी है।
उन्होंने कहा एम्स ऋषिकेश में प्रदेश से आने वाले मरीजों के लिए अपनी सेवा के माध्यम से जनता में विश्वास जगाता है। सीएम ने ऊधम सिंह नगर जिले के किच्छा में एम्स की सेटेलाइट शाखा की स्वीकृति हेतु प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा उत्तराखण्ड मंत्रिमंडल की बैठक में किच्छा एम्स हेतु केंद्र को नि:शुल्क जमीन देने पर स्वीकृति बनी है।
इसे भी पढ़े-महाराष्ट्र संकट पर बड़ा फैसला, अब 5 जजों की संविधान पीठ करेगी सुनवाई
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए



