HomeUttarakhandसमाज कल्याण विभाग ने दिव्यांगजनों को जीवन सहायक उपकरण वितरित किए

समाज कल्याण विभाग ने दिव्यांगजनों को जीवन सहायक उपकरण वितरित किए

रूद्रपुर, खबर संसार। पीएम नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस को सेवा पखवाड़े के रूप में मनाया जा रहा है, जिसके अन्तर्गत जनपद में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार की सिटी क्लब में समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों को जीवन सहायक उपकरण वितरित कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

जिसका शुभारंभ जनपद प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने दीप जलाकर किया। कार्यक्रम में दिव्यांग व्यक्तियों को उनकी आवश्यकता के अनुसार 21 दिव्यांगों को व्हील चैयर, 13 दिव्यांगजनों को ट्राई साईकल, 05 दिव्यांग व्यक्तियों को बेशाखी, 06 दिव्यांगो को स्टिक, 56 दिव्यांग को कान की मशीन (hearing aid), 04 व्यक्तियों को वॉकर वितरित किये गये।

सिंगलयूज प्लास्टिक यूज न करने की सपथ दिलाई

कार्यक्रम में श्री जोशी ने स्वच्छता तथा सिंगलयूज प्लास्टिक के उपयोग न करने से सम्बन्धित शपथ दिलाई तथा कोरोनाकाल में स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 11 व्यक्तियों पर्यावरण मित्र दीपा, सुरजीत, बिट्टू, विशाल, आकाश, अनोखे, वाहन चालक महावीर, जेसीबी चालक विनोद, विमल कुमार, विक्रम सिंह, पर्यावरण पर्यवेक्षक गौतम सिंह को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर श्री जोशी ने दिव्यांगजनों का हौंसला अफजाई करते हुए कहा कि शारीरिक दिव्यांगता व्यक्ति को आगे बढ़ने से नहीं रोक सकती। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति के अन्दर विचारों की दिव्यांगता न हो, क्योंकि विचारों की दिव्यांगता व्यक्ति को आगे बढ़ने नहीं देती। उन्होंने कहा कि वितरित किये जा रहे जीवन सहायतित उपकरण निश्चित ही दिव्यांगजनों के जीवन को और अधिक सरल बनाने में सहायक सिद्ध होंगे। उन्होंने कहा कि सरकार हर वर्ग की चिन्ता कर रही है और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है।

कार्यक्रम में डीएम युगल किशोर पन्त, मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा, एसडीएम प्रत्यूष सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरूद्ध, पूर्व दर्जा राज्य मन्त्री कैलाश पन्त, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना, जिला उपाध्यक्ष अमित नारंग, सहित भारत भूषण चुघ, सुशील यादव, गजेन्द्र प्रजापति, सुनील यादव, जगदीश विश्वास आदि उपस्थित थे।

इसे भी पढ़े-BJP ने मदन कौशिक को हटा, महेंद्र भट्ट को बनाया उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.