पाकिस्तान, खबर संसार। पाकिस्तान के अस्पताल से बड़ी संख्या में शव बरामद। जी हा मुल्तान के नश्तर हॉस्पिटल की छत से 500 शव बरामद से मचा हड़कंप!अधिकांश शव के चेस्ट खुले है कई अंग गायब है। मानव अंग तस्करी का मामला लगता है। बताया जा रहा है कि सभी शव बलुचिस्तानी लोगो के है।
बताते दे की 9 Sept 2020 Pakistan में मानव अंग तस्करी के अंतरराष्ट्रीय रैकेट का खुलासा हुआ था, पाकिस्तान के पंजाब में सक्रिय मानव अंग तस्करी गिरोह किडनी ले जाकर चीन में बेचता था, लाहौर से इस मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।
मानव अंग तस्करी में भारत, चीन और पाक सबसे आगे
दुनिया में 4 करोड़ से ज्यादा लोग एक नई किस्म की गुलामी का शिकार हो रहे हैं जिसमें इंसानों की तस्करी कर उनके अंगों को निकाला जा रहा है और फिर उसकी तस्करी की जा रही है। जानकारी के अनुसार आधुनिक गुलामी का भयानक रूप यह है कि इंसानों की तस्करी की जाती है और उनके अंगों को निकाल कर विकासशील देशों में बेचा जाता है।
पाकिस्तान में भी इंसानी अंगों को गैर-कानूनी तौर पर निकालने और दूसरे व्यक्ति में लगाने का काम जारी है। मानव अंग तस्करी के इस गैर-कानूनी व्यापार में चीन, भारत, पाक, कोसोवो व फिलीपींस सबसे ऊपर हैं।
चीन के मानव अंग प्रत्यारोपण प्रोग्राम की जांच करने वाले एक अधिकारी के अनुसार चीन में ऑर्गन ट्रांसप्लांट के कुछ मामलों में मारे और फांसी चढ़ाए गए कैदियों के अंग लगाए जा रहे हैं। आरोप यह भी है कि कई मामलों में तो कैदी के पूरी तरह से मरने से पहले ही उसके अंग निकाल लिए जाते हैं।
इसे भी पढ़े-BJP ने मदन कौशिक को हटा, महेंद्र भट्ट को बनाया उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए
















