HomeLife Styleहनुमान जयंती व्रत करने से होती है धन की प्राप्ति, ऐसे करें...

हनुमान जयंती व्रत करने से होती है धन की प्राप्ति, ऐसे करें पूजा-अर्चना

हिन्दू त्यौहारों में हनुमान जयंती का खास महत्व होता है। इस दिन मंदिरों में हनुमान जी के भक्तों की लम्बी लाइन लगती है। भक्त सिंदूर का चोला और प्रसाद के रूप में बूंदी का लड्डू चढ़ाते हैं। हनुमान जयंती के दिन सुंदरकांड का पाठ करें और सुंदरकांड का पाठ आपको शांति प्रदान करेगा। साथ ही हनुमान चलीसा का पाठ आपको सभी प्रकार के दुखों तथा बीमारियों से दूर रखेगा।

ऐसे पाएं हनुमान जी की विशेष कृपा

हनुमान जी को शिव जी का 11 वां रूद्रावतार माना जाता है। साथ ही हनुमान जी बहुत दयालु है और वह अपने भक्तों पर कृपा बनाएं रखते हैं। इसलिए हनुमान जी की विशेष कृपा पाने के लिए हनुमान जयंती के दिन हनुमान चालीसा का 11 बार या 21 बार पाठ अवश्य करें। इसके अलावा सुंदर कांड का पाठ कर भी आप हनुमान जी के कृपा पात्र बन सकते हैं।

हनुमान जयंती पर घर में करें ऐसे पूजा

हनुमान जयंती के दिन पूर्ण मनोयोग से पूजा करने से आपको हनुमान जी का आर्शीवाद प्राप्त होगा। इसलिए इस दिन सुबह जल्दी उठकर घर की साफ-सफाई करें और स्नान कर साफ कपड़े पहनें। इसके बाद एक चौकी पर गंगा जल छिड़क कर उसे पवित्र करें और उस पर लाल रंग का कपड़ा बिछा दें।

चौकी पर राम, सीता और हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित करें। उनकी प्रतिमा के सामने दिया जलाएं। उसके बाद हनुमान चालीसा, हनुमान जी का मंत्र और रामचरित मानस का पाठ जरूर करें। इसके बाद हनुमान जी की आरती उतारें और उन्हे गुड़ और चने के प्रसाद का भोग लगाएं । साथ ही पूजा के दौरान हुई गलतियों के लिए भगवान से क्षमा मांग लें।

हनुमान जी के जन्म से जुड़ी पौराणिक कथा

हनुमान जी को भगवान शिव का 11 वां रूद्र अवतार माना जाता है। पुराणों में हनुमान जी के जन्म के विषय में वर्णन मिलता है। इस कथा के अनुसार समुद्र मंथन के समय निकले अमृत के लिए देवता तथा असुरों में युद्ध होने लगा। उसी समय भगवान विष्णु ने मोहिनी का रूप धारण कर लिया।

भगवान विष्णु के इस रूप पर असुर तथा देवता दोनों मोहित हो गए। उसी समय शिवजी ने कामातुर हो कर वीर्य त्याग कर दिया। उस वीर्य को पवनदेव ने वानर राज केसरी की पत्नी अंजनी के गर्भ में प्रविष्ट कर दिया। इससे माता अंजनी के गर्भ से संकटमोचन हनुमान जी का जन्म हुआ।

हनुमान जयंती पर करें पूजा

हनुमान जयंती के दिन सूर्योदय से पहले उठ जाएं। उसके बाद स्नान कर साफ कपड़े पहनें और एक चौकी पर लाल रंग का कपड़ा बिछाकर राम, सीता और हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित करें। इसके बाद बजरंग बली को लाल फूल, सिंदूर,गुड़ चने का प्रसाद,बेसन के लड्डू,गैंदा, गुलाब, कनेर, सूरजमुखी, धूप-अगरबती, केसरयुक्त चंदन, शुद्ध घी या चमेली के तेल का दीपक जलाकर पूजा करें। इस प्रकार हनुमान चालीसा पढ़ कर पूजा करें और अपनी अनजाने में हुई गलतियों हेतु क्षमा मांगें।

यह भी पढ़ें- सीएम धामी ने रानीबाग स्थित एच फ्लैट की फैक्ट्री का जायजा लिया

हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.