HomePoliceलश्कर के आतंकी को ढेर करने वाली इस कश्मीरी लड़की पर बनेगी...

लश्कर के आतंकी को ढेर करने वाली इस कश्मीरी लड़की पर बनेगी फिल्म

जम्मू-कश्मीर में रुखसाना कौसर ने 13 साल पहले जिस तरह जांबाजी दिखाते हुए लश्कर के आतंकी से टक्कर ली थी उसकी मिसालें आज भी दी जाती हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अपने संबोधन में रुखसाना की बहादुरी का जिक्र कर चुके हैं।

अब हिंदी फिल्म उद्योग भी रुखसाना की कहानी को बड़े पर्दे पर दिखाना चाहता है। फिल्म निर्माता अशोक चौहान और निर्देशक आसिफ अली की फिल्म में अभिनेत्री श्रद्धा कपूर रुखसाना का किरदार निभाने जा रही हैं।

एक शीर्ष पाकिस्तानी आतंकी को मार गिराया था

हम आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के अंतर्गत आने वाले कलसियां गांव की बहादुर लड़की रुखसाना कौसर ने 27 सितंबर 2009 की रात को अपने घर में घुसे लश्कर-ए-तैयबा के एक शीर्ष पाकिस्तानी आतंकी को मार गिराया था और एक अन्य आतंकी को घायल कर दिया था।

रुखसाना और उसके भाई बहनों ने मिलकर आतंकवादियों से जमकर टक्कर ली थी। रुखसाना ने एक आतंकी को कुल्हाड़ी से मार डाला था तो दूसरे की राइफल छीनकर उसे घायल कर दिया था। इस संघर्ष के दौरान रुखसाना के माता-पिता राशिदा और नूर हुसैन घायल हो गए थे।

खास बात यह थी कि 27 सितंबर की इस घटना से पहले रुखसाना ने कभी भी हाथ में बंदूक नहीं पकड़ी थी, लेकिन उस दिन उसने बहादुरी की मिसाल कायम की। भारत की तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल तथा तत्कालीन गृहमंत्री पी चिदंबरम ने भी रुखसाना की बहादुरी की तारीफ की थी।

यह भी पढ़ें- सीएम धामी ने रानीबाग स्थित एच फ्लैट की फैक्ट्री का जायजा लिया

हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.