HomeUttarakhandपीएम मोदी की मां की बिगड़ी तबीयत, अहमदाबाद के अस्पताल में हुईं...

पीएम मोदी की मां की बिगड़ी तबीयत, अहमदाबाद के अस्पताल में हुईं भर्ती

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को बुधवार को गुजरात के अहमदाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक, हीराबेन मोदी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल ले जाया गया।

पीएम मोदी की मां इस साल 100 साल की हो गईं और उन्हें पहले भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गुजरात विधानसभा चुनाव के प्रचार के बाद पीएम नरेंद्र मोदी गांधीनगर में अपनी मां से उनके घर पर मिले थे।

पीएम मोदी के छोटे भाई प्रह्लाद मोदी मंगलवार को एक कार एक्सीडेंट में घायल हो गए थे

इससे पहले पीएम मोदी के छोटे भाई प्रह्लाद मोदी मंगलवार को एक कार एक्सीडेंट में घायल हो गए थे। रिपोर्टों के अनुसार, वह अपने बेटे, बहू और पोते के साथ बांदीपुर जा रहे थे, जब उनकी मर्सिडीज बेंज कर्नाटक के मैसूरु के पास एक डिवाइडर से टकरा गई।

सूत्रों ने बताया कि दुर्घटना के वक्त चालक के अलावा प्रह्लाद, उनके पुत्र, पुत्रवधू और एक बच्चा कार में था। ऐसा बताया गया है कि उन्हें कुछ चोटें आई हैं और उन्हें जेएसएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक कि चोटें ‘‘मामूली’’बताई जा रही हैं। यह हादसा अपराह्न करीब डेढ़ बजे काडाकोला के निकट हुआ। ऐसा बताया जा रहा है कि बांदीपुर जा रही कार सड़क पर बने डिवाइडर से जा टकराई।

यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.