भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला गुवाहाटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। इस सीरीज के साथ टीम इंडिया की विश्व कप 2023 की तैयारी भी शुरू होने वाली है। तीन मैचों की वनडे सीरीज को जीतकर भारत अच्छी शुरुआत करना चाहेगी।
वनडे सीरीज में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा भी वापसी करेंगे। बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में अंगूठे में चोट लगने के बाद से वो टीम से बाहर थे। विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह भी श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज से वापसी करने जा रहे है। माना जा रहा है कि इस बार प्लेइंग इलेवन में कई सीनीयर खिलाड़ी शामिल हो सकते है।
पढ़ें चर्चित खबरें
ओपनिंग की जिम्मेदारी रोहित के साथ निभाएंगे ये
माना जा रहा है कि वनडे सीरीज के लिए कप्तान रोहित शर्मा के साथ ईशान किशन ओपनिंग करने मैदान पर उतर सकते है। विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन वनडे मैच में दोहरा शतक बनाकर जबरदस्त फॉर्म में है। माना जा रहा है कि ईशान किशन को मौका मिलने से शुभमन गिल टीम से बाहर बैठ सकते है।
तीसरे नंबर पर विराट कोहली और चौथे नंबर पर सूर्यकुमार यादव का खेलना तय माना जा रहा है। सूर्य कुमार यादव ने बीते टी20 मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ शतक जड़ा था। इसके बाद केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल का खेलना तय है।
पढ़ें चर्चित खबरें
लंबे समय बाद दिखेगा ये खिलाड़ी
गुवहाटी में होने वाले पहले वनडे मुकाबले में जसप्रीत बुमराह भी दिखाई देंगे। जसप्रीत इस सीरीज में लगभग छह महीनों बाद भारतीय टीम में वापसी करने जा रहे है। इस मुकाबले में भारतीय टीम तीन तेज गेंदबाजों को शामिल कर सकती है जिमें जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और उमरान मलिक का नाम शामिल है। अर्शदीप सिंह और मोहम्मद शमी को भी टीम में जगह मिल सकती है।
पहले वनडे में भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग 11: ईशान किशन, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, उमरान मलिक
पढ़ें चर्चित खबरें
यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप
हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें































