HomeLife Styleगॉर्जियश लुक के ल‍िए ट्राई करें 5 कलर्ड आई लाइनर, मिलेगा अट्रैक्टिव...

गॉर्जियश लुक के ल‍िए ट्राई करें 5 कलर्ड आई लाइनर, मिलेगा अट्रैक्टिव लुक

आज कल शाद‍ियों काम मौसम बहुत ही तेजी से चल रहा है ऐसे में पार्टी में अपने को गॉर्जियश लुक देने के ल‍िए लोग तरह-तरह के तरीके अपनाते है। ऐसे में आज हम आपको आई मेकअप के बारे में बताने जा रहे है ज‍िससे आपके चेहरे पर चार चांद लगा जायेगा।

आई हमारे मेकअप का जरूरी हिस्सा होता है। इसके बिना पार्टी लुक इमेजिन भी नहीं किया जा सकता है। काजल और आई शैडो के अलावा आई लाइनर भी काफी जरूरी होता है। मेकअप में भले ही आप आईशैडो को स्किप कर दें, लेकिन आई लाइनर हमारे आखों को अच्छा लुक देने का काम करता है। बताना ब्लैक आई लाइनर हर तरह के लुक के लिए परफेक्ट माना जाता है।

ब्लू कलर

अगर आप भी पार्टी में कुछ डिफरेंट लुक पाना चाहते हैं तो आपको ब्लू कलर का आईलाइनर ट्राई करना चाहिए। ब्लू कलर के आईलाइनर में आपको कई तरह के शेड मिल जाएंगे। अगर आप पार्टी के लिए बोल्ड लुक चाहती हैं तो रॉयल ब्लू कलर आई लाइनर चुन सकती हैं। इसमें आप ग्लिटर और ब्लू दोनों कलर चुन सकते हैं। सुपर मैट आई लाइनर ट्रेडिशनल लुक पर काफी अच्छा लगेगा। वहीं वेस्टर्न लुक पर आप ग्लिटर ब्लू आई लाइनर अप्लाई कर सकती हैं।

गोल्डन कलर

गोल्डन कलर का आई लाइनर सभी स्किन टोन पर अच्छा लगता है। एथनिक आउटफिट के साथ गोल्डन आई लाइनर रॉयल लुक देने का काम करता है। वेडिंग फंक्शन या फिर फेस्टिव सीजन में ब्राइड भी गोल्डन कलर ट्राई कर सकती हैं। हालांकि ब्रांडेड आई लाइनर से आपकी आखों को भी रॉयल लुक मिलेगा।

सिल्वर कलर

सिल्वर कलर के आईलाइनर को पार्टी लुक के लिए अप्लाई किया जा सकता है। हालांकि इसको अप्लाई करने से पहले आउटफिट के साथ मैच करना जरूरी है। कई बार यह हर तरह के आउटफिट के साथ मैच नहीं करता है। वहीं अलग लुक पाने के लिए इसे सिंपल तरीके से इस्तेमाल किए जाने के बजाय डिफरेंट तरीके से इस्तेमाल करें।

ग्रीन कलर

अगर आप भी चाहती हैं कि पार्टी में किसी की भी नजरें आप से न हटें तो ग्रीन कलर के आई लाइनर को अप्लाई कर सकती हैं। हालांकि इस बात का जरूर ध्यान रखें कि कलर आई लाइनर वॉटरप्रूफ होना चाहिए। क्योंकि अगर यह फैल जाएगा तो आपका पूरा लुक खराब हो जाएगा। ब्लैक या फिर शिमरी ग्रीन आउटफिट के साथ आप ग्रीन कलर का आईलाइनर बेस्ट लगेगा। यह आपके लुक को अट्रैक्टिव बनाता है।

ब्राउन कलर

ब्लैक के अलावा ब्राउन आई लाइनर भी लड़कियों का ऑल-टाइम फेवरेट होता है। ब्राउन आई लाइनर में आपको मैट और ग्लिटर दोनों आईलाइनर मिल सकते हैं। अगर आप भी विंग या मोटे आई लाइनर अप्लाई करती हैं तो ब्राउन कलर चूज कर सकती हैं। यह आपके वेस्टर्न और ट्रेडिशनल दोनों लुक पर खूब जचेगा।

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.