आज डहरिया स्थित आनंदा एकेडमी में मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य पर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। राष्ट्रीय खेल दिवस (National Sports Day) भारत में हर साल 29 अगस्त को महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती को चिह्नित करने के लिए मनाया जाता है, जिन्हें हॉकी के ‘द विजार्ड’ या ‘द मैजिशियन’ के रूप में जाना जाता था।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक भूपेन्द बिष्ट, निर्देशिका दीक्षा बिष्ट और प्रधानाचार्या माया बिष्ट ने विद्यार्थियों का खेल का महत्व बताते हुए मेजर ध्यानचंद के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला। खेल शिक्षिका करिश्मा बिष्ट के नेतृत्व में कक्षा नर्सरी से कक्षा तीन तक के विद्यार्थियों को तरह तरह के खेल खिलाये गए।
इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस
