देहरादून, खबर संसार। जी, हां आज प्रातः 01ः30 और 08ः00 बजे Operation Ajay के अन्तर्गत इज़राइल से भारत सरकार द्वारा दो विशेष विमान से भारतीय नागरिकों को उत्तराखंड के दस नागरिकों को दिल्ली वापिस लाया गया।
इसमें उत्तराखंड के दस नागरिक को उत्तराखंड सरकार के प्रतिनिधि द्वारा एयरपोर्ट पर रिसीव किया गया और उत्तराखंड सदन दिल्ली विश्राम एवं जल-पान के बाद गंतव्य स्थान के लिए आवश्क्यतानुसार व्यवस्था की गई। अपने सकुशल वापिस आने के बाद सरकार को धन्यवाद कहा।
जानिए क्या है ऑपरेशन अजय?
ऑपरेशन अजय इजराइल से भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए शुरू किया गया एक अभियान है। यहां ये बात ध्यान रखना जरूरी है कि यह कोई बचाव अभियान नहीं है। विशेष चार्टर्ड फ्लाइट्स को इस अभियान में लगाया गया है और जरूरत पड़ने पर नेवी शिप भी लगाए जा सकते हैं।
इस अभियान में सिर्फ उन भारतीयों वापस लाया जाएगा, जो आना चाहते हैं। इसमें सभी भारतीयों को वापस नहीं लाया जाएगा। इजराइल में अभी छात्रों, पेशेवरों और व्यापारियों को मिलाकर लगभग 18 हजार भारतीय रहते हैं। जो भारतीय नागरिक इजराइल से वापस आना चाहते हैं, उनकी वापसी के लिए ऑपरेशन अजय शुरू किया गया है।
यदि आपके कोई परिजन इजराइल में फंस गए है भारतीय दूतावास की मदद से देश आना चाहते है तो 9411112979 पर संपर्क करें. हा पूरी डिटेल के साथ.
सरकार ने जारी किया था हेल्पलाइन नम्बर
नैनीताल से किसी के परिजन इजराइल में निवासरत/ यात्रा में हैं या फँसे हैं उन्हें यदि *भारतीय दूतावास की मदद की आवश्यकता हो* तो उनके सम्बन्ध में आप निम्न बिन्दुओं पर जानकारी दिये गये नम्बरों पर उपलब्ध कराने का कष्ट करें।
● *जनपद नैनीताल जनपद कन्ट्रोल रूम के नम्बर- 9411112979 एवं 05942-235847*
विवरण
1- नाम-
2- पिता का नाम-
3- पता-
4- ई-मेल-
5- पासपोर्ट न0-
6- मोबाइल नम्बर- (जहॉ रह रहे हों)
इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस


















