एम बी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हल्द्वानी में दिनांक 30 दिसंबर 2023 को आपातकाल में सहायता लेने के लिए उत्तराखंड होमगार्ड विभाग द्वारा द्रुत होमगार्ड ऐप के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
होमगार्ड विभाग से आई प्लाटून कमांडर तरुण कुमार और साक्षी बोरा ने बताया की उत्तराखंड सरकार की यह एक अनोखी पहल समाज को आपातकाल में सुरक्षित रखने के लिए की गई है, किसी भी व्यक्ति को प्राकृतिक, मानव निर्मित या बीमारियों के कारण आपातकाल का सामना करना पड़ सकता है, उसे स्थिति में उत्तराखंड होमगार्ड का द्रुत एप किसी व्यक्ति की जीवन को बचा सकता है।
इस द्रुत होमगार्ड ऐप को डाउनलोड करने के बाद यदि पैनिक बटन को दबाया जाता है, तुरंत ही यह सूचना होमगार्ड के अधिकारियों तक पहुंचेगी, आपातकाल में होमगार्ड की जवान व्यक्ति को सुरक्षित बचाने के लिए अपने प्रयास प्रारंभ कर देंगे, इस ऐप को प्ले स्टोर द्वारा डाउनलोड किया जा सकता है।
छात्र-छात्राओं को इस ऐप को डाउनलोड करने के लिए प्रेरित किया
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एन एस बनकोटी ने छात्र-छात्राओं को द्रुत होमगार्ड ऐप को डाउनलोड करने के लिए प्रेरित किया एवं इस ऐप की उपयोगिता के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान करी, उक्त कार्य कार्यक्रम में एनसीसी 78 यूके बटालियन के छात्र-छात्राओं ने भी प्रतिभाग किया।
78 यूके एन सी सी बटालियन के कोय कमांडर लेफ्टिनेंट डॉक्टर विनय चंद्र जोशी ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को इस ऐप के बारे में जानकारी प्रदान की, एवं छात्र-छात्राओं से आवाहन किया कि जीवन रक्षा के लिए यह ऐप उपयोगी है, इस कारण समस्त छात्र-छात्राओं को इस ऐप को डाउनलोड करना चाहिए, कार्यक्रम में डॉक्टर सुबोध श्रीवास्तव, डॉ नवल के अलावा छात्र संघ की पदाधिकारी भी उपस्थित थे।
इसे भी पढ़े-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रानीबाग स्थित एचएमटी फैक्ट्री का निरीक्षण किया
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें
















