माइक्रोसॉफ्ट ने अपने एनुअल डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस Build 2024 में नए प्रोडक्ट, फीचर्स और अपकमिंस प्रोडक्ट लाइनअप डिटेल बताई है। इस दौरान कंपनी नया एआई मॉडल के बारे में भी जानकारी शेयर की, जो रियल टाइम वीडियो ट्रांसलेशन में कैपेबल है। ये नया एआई पावर्ड फीचर यूजर्स को Youtube, Linkedin और Coursera में वॉइस कंटेंट के लिए लाइव ट्रांसलेशन, डबिंग और सबटाइटल की सुविधा देता है।
माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, ये नया ट्रांसलेशन फीचर फिलहाल स्पेनिश से इंग्लिश, इंग्लिश से हिन्दीं, जर्मनस इटेलियन, रशियन और स्पेनिश भाषा सपोर्ट करता है। आने वाले दिनों इस फीचर को अन्य दूसरी भाषाओं और वेबसाइट के लिए उपलब्ध करवाया जाएगा। इस फीचर की मदद से वीडियो कंटेंट को ज्यादा से ज्यादा लोगों के लिए उपलब्ध करवाना है, जिन्हें भाषा या सुनने में दिक्कत होती है।
पढ़ें चर्चित खबरें
फिलहाल ये फीचर Microsoft Edge पर उपलब्ध रहेगा
वीडियो कंटेंट प्लेटफॉर्म Youtube और Coursera जैसे प्लेटफॉर्म पर इस फीचर की मदद से Edge पर रियल टाइम ट्रांसलेशन का बेनिफिट ले सकते हैं। इसके साथ ही न्यूज वेबसाइट जैसे Reuters, CNBC और Bloomberg के वीडियो कंटेंट को रियल टाइम ट्रांसलेट किया जा सकता है। फिलहाल ये फीचर Microsoft Edge पर उपलब्ध रहेगा।
Edge यूजर्स अभी एआई टूल्स की मदद से वीडियो समराइजेशन, यूट्यूब वीडियो का टैक्स्ट समरी तैयार करने जैसे काम कर सकते हैं। ये नया ट्रांसलेशन वीडियो इनसे काफी एडवांस है, जो रियल टाइम ऑडियो ट्रांसलेशन की सुविधा देता है।
पढ़ें चर्चित खबरें
रियल टाइम AI ट्रांसलेशन के साथ Microsoft ने अपने एनुअल इवेंट में Window और AI से जुड़े कई फीचर्स के बारे में जानकारी दी है। इनमें से एक Copilot AI एजेंट है, जो इमेल मॉनीटरिंग, वर्कफ्लो ऑटोमेटिंग, डाटा एंट्री जैसे काम आसान कर देता है। ये फीचर इस साल के आखिर तक Copilot Studio पर उलब्ध हो जाएगा।
इसे भी पढ़े-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रानीबाग स्थित एचएमटी फैक्ट्री का निरीक्षण किया
पढ़ें चर्चित खबरें
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें
























