आज विद्यालय में गाँधी व शास्त्री जयंती बड़े धूम-धाम से मनायी गयी। सर्वप्रथम प्रबन्ध निदेशक आर० एस० पोखरिया जी द्वारा गाँधी व शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गयी।
प्रधानाचार्य त्रिवेणी चन्द्र कबडवाल के द्वारा झण्डा रोहण किया गया व विद्यार्थियों को गाँधी जी के आदर्शों पर चलते हुए स्वच्छता व देश-प्रेम की अलख जगाए रखने का संदेश दिया गया तत्पश्चात् विद्यार्थियों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गयी।
विद्यार्थियों द्वारा गाँधी व शास्त्री जी पर आधारित लघु नाटिका, कुमाऊँनी रंगा-रंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गयी। अन्त में बच्चों को मिष्ठान वितरण किया गया। कार्यक्रम प्रभारी तनुजा नेगी, ज्योति पाण्डे, तनुजा कुमारी, सुधा सिंह आदि उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें



