HomeAdministrativeगर्लफ्रेंड को महंगे गिफ्ट देने के लिए करता था लूटपाट, पुलिस ने...

गर्लफ्रेंड को महंगे गिफ्ट देने के लिए करता था लूटपाट, पुलिस ने पकड़ा

गर्लफ्रेंड को महंगे गिफ्ट देने के लिए करता था लूटपाट, पुलिस ने पकड़ा जी, हां गुजरात की अहमदाबाद पुलिस ने एक हैरान कर देने वाले मामले का खुलासा किया है। 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला से चेन स्नैचिंग करने वाला युवक कोई पेशेवर अपराधी नहीं, बल्कि मध्य प्रदेश के पूर्व विधायक विजेंद्र सिंह चंद्रावत का बेटा निकला। आरोपी प्रद्युम्न सिंह विजेंद्र सिंह चंद्रावत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

यह घटना 25 जनवरी की है जब अहमदाबाद के मेमनगर निवासी वसंतीबेन अपने पति के साथ हनुमान मंदिर से दर्शन कर लौट रही थीं। गुरुकुल रोड के पास एक अजनबी ने उनका ढाई तोले का सोने का मंगलसूत्र कटर से काटकर छीन लिया और फरार हो गया। इस घटना को सुलझाने और आरोपी तक पहुंचने के लिए घाटलोडिया पुलिस ने जांच शुरू की और करीब 250 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज को खंगाला।

चेन स्नैचर बना पूर्व विधायक का बेटा

इसके बाद पुलिस ने 25 वर्षीय प्रद्युम्न सिंह को अहमदाबाद के थलतेज इलाके से गिरफ्तार किया। जांच में पता चला कि प्रद्युम्न मध्य प्रदेश के नीमच जिले के मनासा तालुका स्थित मालाहेड़ा गांव का रहने वाला है और उसके पिता 15 साल पहले विधायक थे। लेकिन प्रद्युम्न अपने माता-पिता से अलग होकर अहमदाबाद में रह रहा था और मात्र 15 हजार रुपए की नौकरी कर रहा था।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

प्रद्युम्न को एक लड़की से प्यार हो गया था और अपनी प्रेमिका की महंगी फरमाइशें पूरी करने के लिए उसने चेन स्नैचिंग शुरू की। लेकिन पुलिस की सतर्कता से उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मंगलसूत्र बरामद कर लिया है और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.