ख़बर संसार देहरादून.हर संभव मदद का आश्वासन, क्षेत्र का दौरा करने जल्द आएगी केंद्रीय टीम. जी हा राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के विभागाध्यक्ष एवं सदस्य श्री राजेंद्र सिंह ने गुरुवार को धराली में संचालित राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने एनडीएमए के स्तर पर राज्य को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार और गृह मंत्रालय पूरी तरह से उत्तराखण्ड के साथ खड़ा है। उन्होंने धराली में संचालित राहत और बचाव कार्यों को लेकर उत्तराखण्ड सरकार की सराहना की।
हर संभव मदद का आश्वासन, क्षेत्र का दौरा करने जल्द आएगी केंद्रीय टीम
राजेंद्र सिंह ने एनडीएमए, सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ, बॉर्डर रोड आर्गेनाइजेशन, वायु सेना, मौसम विज्ञान विभाग के साथ ही अन्य विभागों के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक कर रेस्क्यू अभियान को लेकर आगे की रणनीति पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि एनडीएमए के स्तर पर जो भी सहायता उत्तराखण्ड को चाहिए, वह तुरंत मुहैया कराई जाएगी। एनडीएमए के स्तर पर लगातार रेस्क्यू अभियान की मॉनीटरिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि धराली में पुनर्निर्माण कार्यों के लिए भारत सरकार के स्तर पर हर संभव आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन को क्षति का प्रारंभिक आकलन जल्द भेजने को कहा। उन्होंने बताया कि संभवतः अगले सप्ताह अंतरमंत्रालय केंद्रीय टीम प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने उत्तराखण्ड आएगी। वहीं उन्होंने हर्षिल के ऊपरी क्षेत्र में बन रही झील की भी निगरानी करने तथा जल निकासी के लिए जल्द सेना तथा राज्य की एजेंसियों की एक संयुक्त टीम मौके पर भेजने को कहा। इस अवसर पर एनडीएमए के सदस्य ले.ज सैयद अता हसनैन भी मौजूद थे। सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास वीसी के माध्यम से बैठक में शामिल हुए। इस अवसर पर एसीईओ प्रशासन श्री आनंद स्वरूप, एसीईओ क्रियान्वयन डीआईजी राजकुमार नेगी आदि मौजूद रहे।
बता दें कि गुरुवार को राहत और बचाव दलों द्वारा बड़ी संख्या में यात्रियों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया गया। मौसम ने भी भरपूर साथ दिया। गुरुवार को हर्षिल से 367 यात्रियों को हेली सेवाओं द्वारा विभिन्न स्थानों पर पहुंचाया गया। सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास श्री विनोद कुमार सुमन ने बताया कि शुक्रवार को भी युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य संचालित किए जाएंगे। हेलीकॉप्टर उपयुक्त स्थानों में पर्याप्त संख्या में तैनात हैं। यदि मौसम अनुकूल रहा तो विभिन्न स्थानों में फंसे लोगों को शुक्रवार को रेस्क्यू कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि गुरुवार को यूकाडा के साथ ही वायु सेना के हेलीकॉप्टरों ने रेस्क्यू अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अब अगली प्राथमिकता भारी उपकरणों को धराली तथा बंद सड़कों को खोलने के लिए विभिन्न स्थानों पर पहुंचाने की है।
धराली उत्तरकाशी रेस्क्यू ऑपरेशन अपडेट
1. रेस्क्यू में लगाये गये हैलीकॉप्टर 2 चिनूक-02, एम0आई0-17- 02, योग-भारतीय वायुसेना हैलीकॉप्टर- 04 3 राज्य सरकार की ओर से युकाड़ा द्वारा 08 हैलीकॉप्टर ने आज कार्य कियासाथ ही जिलाधिकारी/पुलिस अधीक्षक/प्रशासन/पुलिस की टीम/उपजिलाधिकारी/तहसीलदार/ सहित – 25राजपुताना राइफल्स – 150घातक टीम (सेना) – 12एस0एफ0 आर्मी – 10एन0डी0आर0एफ0 – 112केनाईन (डॉग) – 06एस0डी0आर0एफ0 – 73मेडिकल टीम/डॉक्टर- 05 लोगअग्निशमन विभाग- 10आई.टी.बी.पी. (1235बा0)- 145 पुलिस वायरलैस – 15खाद्यय विभाग – 10 (05 कैटरिंग टीम)यू0पी0सी0एल0 – 05सिंचाई विभाग – 02दूरसंचार कर्मचारी – 04राजस्व के कर्मचारी – 25पी0डब्ल्यू0डी0 – 25बी0आर0ओ0 – 20मौके पर कार्यरत कुल- 654 (अधिकारी/सदस्य) राहत/बचाव हेतु जाने के लिए तैयार दल/सदस्य/अधिकारीगणनेलांग- आर्मी मेडिकल – 50टोकला टी0सी0पी0 – 50स्पेशल फोर्स (आगरा) – 115अग्निशमन विभाग- 24आई0टी0बी0पी0 – 32कुल – 271मेडिकल टीम का विवरण-
धराली में- 01 मेडिकल टीम, 01 डाक्टर, 01 फार्मासिस्ट, 01 एम्बुलेंस हर्षिल में- 07 स्पेशलिस्ट तथा 01 मेडिसन के साथ। मातली में- 02 डॉक्टर आई0टी0बी0पी0, 04 स्पेशलिस्ट हेल्थ विभाग। उत्तरकाशी -8 स्पेशलिस्ट294 बेड्स तथा प्ब्न्.65 की व्यवस्था की गई है। 123. घायलों की रेस्क्यू किये गये लोगो का विवरण-रेस्क्यू किये गये घायल जिन्हें मातली लाया गया- 14मातली लाये गये लोगों में से 03 गम्भीर को एम्स ऋषीकेश तथा 02 घायलों को डभ् देहरादून तथा शेष 09 जिला चिकित्सालय, उत्तरकाशी में भर्ती।
. कार्यरत मशीनों का विवरण-
जे0सी0बी0-05, एस्कवेटर-03, डोजर-02, टिप्पर-10, जनरेटर-01) कुल-21 गंगोत्री से हर्षिल लाये गये यात्री संख्या -274 ऽ गंगोत्री से नीलांग लाये गये यात्री संख्या -19ऽ हर्षिल से मातली लाये गये यात्री संख्या -255 हर्षिल से जौलीग्रान्ट लाये गये यात्री संख्या -112 हर्षिल से लाए गए यात्रियों की कुल संख्या-367 . मृतक व्यक्तियों की संख्या जिनके शव प्राप्त हुए हैं – 02 लापता लोगों की अनुमानित संख्या-सेना के – 09सिविल – 07कुल – 16 लगभगण् प्ब्च् धराली में थ्नदबजपवदंस हो गई है तथा छक्त्थ् का फक् थ्नदबजपवदंस किया जा रहा है। . 2500 खाने के पैकेट त्मंकल जव मंजे हर्षिल भेज गये हैं। 2. थ्ववक – ैनचचसल द्वारा त्महनसंतसल अन्य पैकेट बनाकर भेजे जा रहे हैं। क्तल राशन को भी भेजा जा रहा है।3. 125 के0वी0ए0 जेन सेट चिन्याली सौड चिनूक हैलीकॉप्टर द्वारा भेजा गया कल सुबह हर्षिल भेजा जयेगाइसके बाद राहत/बचाव में तेजी आयी तथा जिलाधिकारी/पुलिस अधीक्षक/अपर जिलाधिकारी/उपजिलाधिकारी/पुलिस उपाध्यक्ष तथा अन्य राहत बचाव टीम रवाना हुई।



