HomeAdministrativeसभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश!

सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश!

खबर संसार हल्द्वानी. दीपक रावत ने सोमवार को हल्द्वानी शहर के क्षतिग्रस्त मार्गों का लोनि.वि., ब्रिडकुल एवं जलसंस्थान के अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया और अधिकारियों को प्राथमिकता के साथ क्षतिग्रस्त मार्गों को जल्द से जल्द ठीक करने के निर्देश दिये।आयुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि वर्षाकाल में सड़क मरम्मत हेतु डामरीकरण का कार्य नहीं हो सकता है, इसलिए वैकल्पिक तरीकों से सड़कों को गड्ढामुक्त किया जाए।

सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश

आयुक्त दीपक रावत ने कुमाऊँ मण्डल के सभी जिलाधिकारियों को भी निर्देश दिये कि जिन क्षेत्रों में सड़कें क्षतिग्रस्त हैं, उनकी मॉनिटरिंग की जाए और प्राथमिकता के साथ सड़कों को गड्ढामुक्त किया जाए। साथ ही, वर्षाकाल समाप्त होने के पश्चात स्थायी रूप से सड़क को दुरुस्त करने के भी निर्देश दिये।निरीक्षण के दौरान आयुक्त द्वारा काठगोदाम नवनिर्मित रोडवेज बस स्टेशन के समीप सड़क, देवलचौड़ चौराहा मार्ग एवं टीपीनगर सड़क का स्थलीय निरीक्षण किया गया। काठगोदाम रोडवेज के निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि नवनिर्मित रोडवेज बस स्टेशन से पानी आने और सड़क पर पेयजल लाइन लीकेज के कारण मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। इस पर आयुक्त ने जलसंस्थान के अधीक्षण अभियंता को तत्काल लीकेज ठीक करने और नवनिर्मित रोडवेज के कार्यदायी संस्थान को स्टेशन से आने वाले पानी को ड्रेनेज सिस्टम में परिवर्तित करने के निर्देश दिये।

आयुक्त द्वारा काठगोदाम नवनिर्मित रोडवेज बस स्टेशन के समीप सड़क, देवलचौड़ चौराहा मार्ग एवं टीपीनगर

देवलचौड़ एवं टीपीनगर मार्गों के निरीक्षण के दौरान लोनि.वि. के अधिकारियों ने बताया कि उक्त मार्गों को जल्द से जल्द गड्ढामुक्त कर दिया जाएगा।आयुक्त ने अधिकारियों से कहा कि शहर में जहां भी सड़कें क्षतिग्रस्त हैं, लोनि.वि. एवं संबंधित अधिकारी नियमित रूप से क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण करें और वर्षाकाल में वैकल्पिक तरीकों से मरम्मत सुनिश्चित करें।निरीक्षण के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान, अधीक्षण अभियंता जलसंस्थान विशाल सक्सेना, अधिशासी अभियंता लोनि.वि. प्रत्युष कुमार तथा ब्रिडकुल के अधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.