HomeUttarakhandपछुवा दून में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण पर प्रशासन की सख्ती.

पछुवा दून में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण पर प्रशासन की सख्ती.

खबर संसार देहरादून.पछुवा दून में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण पर प्रशासन की सख्ती. जी हा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पछुवा दून में भू माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए निर्देशित करते हुए कहा है कि किसी भी सूरत में सरकारी भूमि को खुर्दबुर्द नहीं किया जाने दिया जाए।श्री धामी ने कहा है कि नदी की भूमि,भूमिधारी भूमि, ग्राम समाज की भूमि और अन्य प्रकार की सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों की शिकायतें आ रही है जिसपर शासन प्रशासन को कड़े निर्देश जारी किए गए है।

पछुवा दून में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण पर प्रशासन की सख्ती.

जानकारी के मुताबिक कुछ जन प्रतिनिधियों के द्वारा ही सरकारी भूमि को खुर्दबुर्द किए जाने के मामलों को सीएम धामी ने गंभीरता से लिया है।इनमें शंकरपुर हुकूमतपुर में खसरा संख्या 3288 के लगभग 53 खाते है जिसमें खातेदारों के नाम भूमिधारी भूमि, नदी की भूमि, ग्राम समाज, कब्रिस्तान की भूमि इत्यादि है इनपर अवैध कब्जों की शिकायतें सीएम कार्यालय में दर्ज हुई थी।जिसके बाद जिला प्रशासन ने मौके पर पहुंच कर जेसीबी से उक्त सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कर दिया।

एसडीएम विनोद कुमार ने बताया कि 

सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को लेकर सूचना मिली थी जिस पर मौके पर जाकर ध्वस्त कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करने वालों को चिन्हित करने का कार्य जारी है। जल्द ही उन्हें हटाया भी जाएगा।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.