HomeBusinessसेंसेक्स-निफ्टी में तेजी का कारण, क्या अमेरिका से आ रही हैं बड़ी...

सेंसेक्स-निफ्टी में तेजी का कारण, क्या अमेरिका से आ रही हैं बड़ी खबरें?

भारत और अमेरिका के बीच संभावित व्यापार समझौते को लेकर बढ़ती उम्मीदों के चलते गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में मजबूती देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 734.36 अंकों की बढ़त के साथ 85,160.70 अंकों पर पहुंच गया, जबकि एनएसई निफ्टी 198.3 अंक चढ़कर 26,066.90 अंकों पर कारोबार कर रहा था।


आईटी और बैंकिंग शेयरों में बढ़त, कुछ कंपनियों में गिरावट

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से अधिकांश ने मजबूती दिखाई। इन्फोसिस, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, एक्सिस बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली। हालांकि, इटर्नल और बजाज फिनसर्व के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।


एशियाई बाजारों में मिश्रित रुख, अमेरिकी बाजारों में गिरावट

एशियाई बाजारों में गुरुवार को मिला-जुला रुख देखने को मिला। दक्षिण कोरिया का कॉस्पी इंडेक्स बढ़त में रहा, जबकि जापान का निक्की 225, शंघाई का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग लाल निशान में बंद हुए। दूसरी ओर, अमेरिकी बाजार बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे।


विदेशी निवेशकों की लिवाली और कच्चे तेल में बढ़त

अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड 2.56 प्रतिशत बढ़कर 64.19 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) ने मंगलवार को शुद्ध रूप से 96.72 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे, जिससे घरेलू बाजार को मजबूती मिली।


मुहूर्त ट्रेडिंग सत्र में मामूली बढ़त

दिवाली बलिप्रतिपदा के अवसर पर बुधवार को बाजार बंद रहे। इससे पहले मंगलवार को एक घंटे के विशेष मुहूर्त ट्रेडिंग सत्र में सेंसेक्स 62.97 अंक (0.07%) की बढ़त के साथ 84,426.34 पर और निफ्टी 25.45 अंक (0.10%) चढ़कर 25,868.60 अंकों पर बंद हुआ था।


इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.