खबर संसार दिल्ली.विधायक राम सिंह कैड़ा ने आज नई दिल्ली भाजपा राष्ट्रीय कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से शिष्टाचार भेंट की।इस अवसर पर विधायक कैड़ा ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर नवीन दायित्व की हार्दिक बधाई एवं यशस्वी कार्यकाल की शुभकामनाएं दी और उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।
विधायक राम सिंह कैड़ा ने आज नई दिल्ली भाजपा राष्ट्रीय कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से शिष्टाचार भेंट की
विधायक कैड़ा ने कहा आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं आपके कुशल नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक रूप से और अधिक सशक्त होगी तथा पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र सेवा के संकल्प को नई ऊर्जा के साथ जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेगा।


