खबर सांसर किच्छा.सेंट पीटर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, किच्छा के लिए यह अत्यंत गर्व का क्षण है कि विद्यालय के कक्षा 12 के छात्र एवं हेड बॉय अनघ सक्सेना को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा “अमृत रत्न” से सम्मानित किया गया है।अनघ सक्सेना ने अपने अद्भुत आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं प्रतिभा का परिचय देते हुए माननीय प्रधानमंत्री जी के समक्ष अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति दी
सेंट पीटर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हेड बॉय अनघ सक्सेना को माननीय प्रधानमंत्री द्वारा “अमृत रत्न” से सम्मानित
और राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर उत्तराखंड तथा अपने विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।विद्यालय प्रबंधन, प्राचार्य, समस्त शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएँ अनघ सक्सेना को उनकी इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हैं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। यह सफलता सम्पूर्ण छात्र समुदाय के लिए प्रेरणास्रोत है।



