प्रधानमंत्री मुद्रा योजना उन लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है जो अपना छोटा या मझोला कारोबार शुरू करना चाहते हैं या पहले से चल रहे बिजनेस को आगे बढ़ाने का सपना देखते हैं. इस योजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें बिना किसी गारंटी के लोन दिया जाता है.
अब लोन लिमिट बढ़कर हुई 20 लाख
पहले इस योजना के तहत अधिकतम 10 लाख रुपये तक का लोन मिलता था, लेकिन अब सरकार ने इसे बढ़ाकर 20 लाख रुपये कर दिया है. इससे अब सिर्फ किराना दुकान ही नहीं, बल्कि वर्कशॉप, सर्विस सेंटर, रिपेयरिंग यूनिट और मैन्युफैक्चरिंग जैसे बड़े काम भी शुरू किए जा सकते हैं.
मुद्रा योजना की चार कैटेगरी
मुद्रा योजना को चार हिस्सों में बांटा गया है:
- शिशु: ₹50,000 तक
- किशोर: ₹50,000 से ₹5 लाख
- तरुण: ₹5 लाख से ₹10 लाख
- तरुण प्लस: ₹10 लाख से ₹20 लाख
आप अपने बिजनेस की जरूरत और क्षमता के अनुसार कैटेगरी चुन सकते हैं.
कौन ले सकता है मुद्रा लोन?
अगर आप भारतीय नागरिक हैं और कोई गैर-कानूनी काम नहीं करना चाहते, तो आप इस योजना के लिए योग्य हैं. इसमें बड़ी डिग्री जरूरी नहीं होती. बैंक आपके बिजनेस आइडिया, अनुभव और लोन चुकाने की क्षमता को ज्यादा महत्व देता है. यही वजह है कि कई मामलों में 8वीं पास की फाइल भी पास हो जाती है.
जरूरी दस्तावेज क्या हैं?
आवेदन के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड, पता प्रमाण, फोटो और एक बेसिक बिजनेस प्लान जरूरी होता है. अगर आप पहले से बिजनेस कर रहे हैं तो उससे जुड़े बिल या बैंक स्टेटमेंट आपकी फाइल को मजबूत बनाते हैं.
कैसे करें आवेदन?
आप नजदीकी सरकारी या प्राइवेट बैंक शाखा में जाकर सीधे आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा ऑनलाइन पोर्टल के जरिए भी फॉर्म भरा जा सकता है. डॉक्यूमेंट जांच और इंटरव्यू के बाद लोन अप्रूव होने में कुछ समय लगता है. लोन मिलने के बाद उसका सही इस्तेमाल और समय पर EMI चुकाना बेहद जरूरी है. इससे भविष्य में बड़ा लोन लेना आसान हो जाता है.
इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस


