खबर संसार देहरादून. बन्नू मैदान में राहुल गाँधी की सभा की तैयारियों के बीच कांग्रेस नेता की मौत!जी हा पहले परेड मैदान में होनी थी राहुल गाँधी की सभा, फिर वहां प्रसाशन ने रद्द कर दी अनुमति, कारण बताते हुए और ऑप्शन दिया गुरु तेग बहादुर मैदान और बन्नू मैदान का, फिलहाल बन्नू फाइनल हुआ. इसी के मद्देनजर राजधानी देहरादून में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। आयोजन स्थल पर तैयारियों में जुटे कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम स्थल पर वाटरप्रूफ टेंट लगाने का कार्य चल रहा था, तभी अचानक लोहे का भारी गार्डर उनके सिर पर गिर गया। हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें प्राथमिक सहायता देते हुए निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर उनकी गंभीर हालत को देखते हुए लगातार उपचार दिया लेकिन उनकी ज़िंदगी नहीं बच सकी
जानकारी के अनुसार लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 17 जुलाई को उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं। देहरादून के बन्नू स्कूल ग्राउंड में उनका “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम प्रस्तावित है, जिसमें बड़ी संख्या में छात्रों के साथ संवाद होना है। कार्यक्रम को लेकर सुबह से ही कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता आयोजन स्थल पर तैयारियों में लगे हुए थे। इसी दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया,घटना से हड़कम मचा हुआ है
