खबर संसार देहरादून (सौरभ त्यागी).स्वास्थ्य मंत्री से वार्ता विफल के बाद चार महिलाओं के फिनायल पीने से मचा हड़कंप जी हा राजधानी देहरादून में आज उस समय हड़कं मच गया जब स्वास्थ मंत्री के आवास पर वार्ता विफल होने पर फिनायल पी लिया जिससे हड़कम मच गया, घटना स्थल पर कांग्रेसी नेता ज्योति रौटेला भी पहुंच गई जब उन्हें लगा पुलिस उन्हें पकड़ लेंगी तो वो भाग कर स्वास्थ मंत्री के आवास को भागी, पुलिस पीछे पीछे, वो गिरते गिरते भी बची, लेकिन गेट पर हो पांच महिला पुलिस कर्मियों ने ज्योति को दवोच लिया, ओर ज्योति जमीन पर लेट गई
पूरी जानकारी आपको दे दे कि उत्तराखंड में वर्षवार भर्ती की मांग को लेकर आंदोलनरत बेरोजगार नर्सों का आक्रोश बुधवार को भड़क उठा। स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल के आवास पर वार्ता विफल रहने के बाद चार महिला अभ्यर्थियों ने फिनायल पी लिया। इनमें एक की हालत गंभीर है।प्रदर्शनकारियों ने मांगों को लेकर बुधवार सुबह मंत्री आवास का घेराव किया। पुलिस के रोकने के बाद नर्सिंग एकता मंच के नवल पुंडीर, राजेंद्र कुकरेती और लीला चौहान के प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री सुबोध उनियाल से मुलाकात की। अभ्यर्थियों ने 25-26 जुलाई को प्रस्तावित लिखित परीक्षा रद्द कर पूर्व की तरह वर्षवार भर्ती लागू करने की मांग रखी।
पुंडीर का आरोप है कि मंत्री ने समाधान देने के बजाय उनकी मांगों का उपहास उड़ाया और उन्हें आवास से जाने को कह दिया। वार्ता विफल होने और मंत्री के रुख से आक्रोशित चार महिला अभ्यर्थियों ने फिनायल पी लिया। इनमें से चिन्यालीसौड़ निवासी अभ्यर्थी किरण रावत ने अधिक मात्रा में फिनायल पी लिया, जिससे वह बेहोश हो गईं। उन्हें तत्काल सिनर्जी और बाद में दून अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। तीन अन्य अभ्यर्थियों-लीला, अन्नू और किरन ने भी फिनायल पीने की कोशिश की, लेकिन पुलिस के साथ धक्कामुक्की में अधिकांश फिनायल जमीन पर गिर गया।
