HomeInternationalनेपाल में हिंसा बेकाबू, तीन मौतों के बाद भारत से सटे कई...

नेपाल में हिंसा बेकाबू, तीन मौतों के बाद भारत से सटे कई जिलों में कर्फ्यू लागू

नेपाल में पिछले तीन दिनों से विरोध-प्रदर्शनों का दौर लगातार जारी है। कप्तानगंज में एक हिंदू युवक की मौत के बाद लोगों का आक्रोश कम होने का नाम नहीं ले रहा। इस घटना के बाद कई इलाकों में तनाव गहरा गया है, जिसके चलते प्रशासन को कड़े सुरक्षा इंतजाम लागू करने पड़े हैं।

सुनसरी और सिराहा के कई इलाकों में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू

जानकारी के अनुसार, भारत के बिहार से सटे दक्षिणी नेपाल के सुनसरी जिले के कप्तानगंज में दो समुदायों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद हालात बिगड़ गए। इससे पहले सुनसरी के देवानगंज में हुई झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो चुकी थी और 24 लोग घायल हुए थे। इसके बाद स्थिति लगातार गंभीर होती चली गई।

सहायक मुख्य जिला अधिकारी क्षेत्रराज बराल ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा के निकट हुई सांप्रदायिक हिंसा में तीन लोगों की मौत के बाद सुनसरी जिले में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। हालात पर नियंत्रण पाने के लिए प्रशासन ने सुनसरी और सिराहा जिलों के कई संवेदनशील क्षेत्रों में भी कर्फ्यू लागू किया है।

वीरगंज में हिंदू संगठनों ने निकाला मशान जुलूस

बिहार से सटे वीरगंज में हिंदू संगठनों ने विरोध स्वरूप मशान जुलूस निकाला। लगातार बढ़ते तनाव को देखते हुए प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया गया है।

नेपाल के प्रधानमंत्री ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की

बालेनद्र शाह ने गुरुवार को राष्ट्र के नाम टीवी संबोधन में नागरिकों से शांति और आपसी सद्भाव बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि हाल में हुई हिंसा की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराई जाएगी तथा इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

नेपाल हिंसा पर ताजा अपडेट

सुनसरी से शुरू हुई सांप्रदायिक हिंसा अब नेपाल के कई शहरों तक फैल चुकी है। पुलिस और प्रशासन लगातार हालात को नियंत्रित करने की कोशिश में जुटे हैं। पिछले चार दिनों के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों से हिंसा, आगजनी, तोड़फोड़, पत्थरबाजी और पुलिस के साथ झड़पों की घटनाएं सामने आई हैं।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए संवेदनशील इलाकों और प्रमुख सड़कों की निगरानी के लिए सेना के हेलीकॉप्टर भी तैनात किए गए हैं। अब तक इस हिंसा में तीन लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। घायलों में प्रदर्शनकारी, स्थानीय नागरिक और सुरक्षाकर्मी शामिल हैं। अशांति के दौरान सरकारी और निजी संपत्तियों को भी नुकसान पहुंचा है। वहीं, प्रदर्शनकारियों द्वारा दर्जनों दुकानों और वाहनों में आग लगाए जाने की भी खबर सामने आई है।


यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.