इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर सरकारी सेक्टर में नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए एनटीपीसी लिमिटेड ने भर्ती का मौका दिया है। कंपनी ने डिप्टी मैनेजर के पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के जरिए इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और कंट्रोल एंड इंस्ट्रूमेंटेशन विभागों में कुल 135 पद भरे जाएंगे।
12 अगस्त से शुरू होगा आवेदन, 26 अगस्त आखिरी तारीख
आवेदन प्रक्रिया 12 अगस्त से शुरू होगी, जबकि उम्मीदवार 26 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। भर्ती में डिप्टी मैनेजर (मैकेनिकल) के 55 पद, डिप्टी मैनेजर (इलेक्ट्रिकल) के 40 पद और डिप्टी मैनेजर (कंट्रोल एंड इंस्ट्रूमेंट) के 40 पद शामिल हैं।
किस ब्रांच के उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन?
डिप्टी मैनेजर (इलेक्ट्रिकल) के लिए इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग या इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीई-बीटेक करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। डिप्टी मैनेजर (मैकेनिकल) के लिए मैकेनिकल, प्रोडक्शन, थर्मल इंजीनियरिंग या संबंधित विषय में डिग्री जरूरी है। सी एंड आई पद के लिए इंस्ट्रूमेंटेशन, कंट्रोल एंड इंस्ट्रूमेंटेशन, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशन या इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में बीई-बीटेक होना चाहिए।
2 लाख रुपये तक मिलेगा आईडीए पे स्केल
एनटीपीसी में डिप्टी मैनेजर का पद ई4 ग्रेड में है। चयनित उम्मीदवारों को 70,000 से 2 लाख रुपये तक का आईडीए पे स्केल मिलेगा। इसके अलावा कंपनी के नियमों के अनुसार डीए, अलग-अलग भत्ते, मेडिकल सुविधाएं और दूसरे लाभ भी दिए जाएंगे।
इंटरव्यू के आधार पर होगा चयन
यह भर्ती संबंधित क्षेत्र में काम का अनुभव रखने वाले इंजीनियरिंग उम्मीदवारों के लिए है। उम्र सीमा और अनुभव से जुड़ी जरूरी शर्तों की जानकारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दी गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार उम्र में छूट मिलेगी। आवेदन और योग्यता व अनुभव की जांच के बाद शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और निर्धारित प्रक्रिया के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा।
आवेदन के लिए उम्मीदवार एनटीपीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर करियर ऑप्शन खोलें, संबंधित भर्ती लिंक पर क्लिक करें, रजिस्ट्रेशन करें, आवेदन पत्र भरें, जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें, ऑनलाइन फीस का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट कर दें।
5 जरूरी बातें
- कुल पद: 135
- आवेदन शुरू: 12 अगस्त
- आवेदन की अंतिम तारीख: 26 अगस्त
- पद: डिप्टी मैनेजर (मैकेनिकल), इलेक्ट्रिकल और कंट्रोल एंड इंस्ट्रूमेंट
- वेतन: 70,000 से 2 लाख रुपये तक का आईडीए पे स्केल
यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप
हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें
