HomeCarrierUPSSSC ने निकाली 1251 पदों पर भर्ती, जानें कब से कर सकते...

UPSSSC ने निकाली 1251 पदों पर भर्ती, जानें कब से कर सकते हैं अप्लाई?

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने पशुपालन विभाग में पशुधन प्रसार अधिकारी के 1251 पदों पर भर्ती निकाली है।ऑनलाइन आवेदन 9 सितंबर से शुरू होंगे और उम्मीदवार 29 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे।

9 सितंबर से शुरू होगा आवेदन, 6 अक्टूबर तक संशोधन का मौका

UPSSSC की ओर से भर्ती का विज्ञापन 10 अगस्त 2026 को जारी किया गया है। विज्ञापन संख्या 17-परीक्षा/2026 के तहत पशुधन प्रसार अधिकारी मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 सितंबर से शुरू होगी। आवेदन की अंतिम तारीख 29 सितंबर 2026 है। उम्मीदवार 6 अक्टूबर तक निर्धारित प्रक्रिया के तहत फीस जमा करने और आवेदन में जरूरी संशोधन कर सकेंगे।

1251 पदों में 1248 सामान्य और 3 विशेष चयन के

भर्ती के तहत कुल 1251 पद भरे जाएंगे। इनमें 1248 पद पशुधन प्रसार अधिकारी की सामान्य भर्ती और 3 पद विशेष चयन के हैं। सामान्य भर्ती में 500 जनरल, 254 एससी, 25 एसटी, 345 ओबीसी और 144 आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए निर्धारित हैं। पदों का वेतनमान लेवल 5 के अनुसार है, जिसमें न्यूनतम वेतन 29,200 रुपये और अधिकतम 92,300 रुपये है।

PET 2025 स्कोरकार्ड जरूरी, जानें शैक्षणिक योग्यता

आवेदन के लिए उम्मीदवारों का UPSSSC की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2025 में शामिल होना और वैलिड PET स्कोरकार्ड होना जरूरी है। उम्मीदवार का 12वीं परीक्षा बायोलॉजी ग्रुप से पास होना चाहिए। साथ ही किसी विधि से स्थापित पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय या पशु चिकित्सा महाविद्यालय से 2 वर्षीय पशुधन प्रसार डिप्लोमा और देवनागरी लिपि में हिंदी का ज्ञान जरूरी है।

25 रुपये आवेदन फीस, मुख्य परीक्षा में 100 प्रश्न

उम्मीदवार की उम्र 1 जुलाई को कम से कम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी। आवेदन फीस 25 रुपये है। मुख्य परीक्षा के लिए अलग से परीक्षा फीस नहीं ली जाएगी। परीक्षा में 100 वस्तुनिष्ठ एवं बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, समय दो घंटे रहेगा और गलत उत्तर पर एक चौथाई अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।

5 प्रमुख बातें

  1. कुल 1251 पदों पर भर्ती होगी।
  2. आवेदन 9 सितंबर से 29 सितंबर 2026 तक होंगे।
  3. आवेदन में संशोधन की अंतिम तारीख 6 अक्टूबर है।
  4. आवेदन के लिए PET 2025 स्कोरकार्ड जरूरी है।
  5. मुख्य परीक्षा में 100 प्रश्न, 2 घंटे का समय और एक-चौथाई अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।

यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.