spot_img
spot_img
HomeNational26/11 की बरसी पर मुंबई को उड़ाने की धमकी, बच्चन का घर...

26/11 की बरसी पर मुंबई को उड़ाने की धमकी, बच्चन का घर भी निशाने पर?

मुंबई: 26/11 मुंबई आतंकी हमले की 18वीं बरसी पर एक बार फिर मुंबई को दहलाने की धमकी मिली है। मुंबई की मेयर ऋतु तावड़े और बीएमसी कमिश्नर अश्विनी भिड़े को मुंबई मेयर कार्यालय को उड़ाने की धमकी देने वाला ईमेल मिला है। ईमेल में दावा किया गया है कि सायन स्थित महालक्ष्मी जलसा बंगले यानी अमिताभ बच्चन के आवास और आचार्य मेट्रो स्टेशन पर भी बम रखे गए हैं।

मेयर कार्यालय, अमिताभ बच्चन के आवास और मेट्रो स्टेशन को धमकी

धमकी भरा ईमेल सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। मुंबई में संवेदनशील स्थानों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर ध्यान दिया जा रहा है। ईमेल में कई स्थानों पर बम रखे होने का दावा किया गया है, जिसके बाद मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है।

पुणे कोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी

मुंबई से पहले पुणे के शिवाजीनगर कोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है। कोर्ट को ईमेल के जरिए धमकी दी गई। इसके बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड (BDS) की टीम कोर्ट परिसर पहुंच रही है और मामले की जांच की जा रही है। गौरतलब है कि इसी कोर्ट के बाहर कल एक व्यक्ति पर कोयता और बंदूक से हमला किया गया था।

26/11 के जख्म आज भी ताजा

26 नवंबर, 2008 को मुंबई में हुए आतंकी हमले में 10 पाकिस्तानी आतंकवादियों ने शहर के कई प्रमुख स्थानों को निशाना बनाया था। इस हमले में 166 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 600 से अधिक लोग घायल हुए थे। हमले के दौरान 9 आतंकवादी मार गिराए गए थे और अजमल कसाब को जिंदा पकड़ा गया था। बाद में उसे फांसी दी गई।

इस तारीख से 1998 की रेल दुर्घटना भी जुड़ी है। पंजाब के खन्ना के पास कौड़ी गांव में फ्रंटियर मेल के डिब्बे पटरी से उतरकर दूसरे ट्रैक पर आ गए थे, जहां जम्मू तवी-सियालदह एक्सप्रेस से टक्कर हुई। इस हादसे में 212 लोगों की मौत हुई थी।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.