HomeAdministrativeभारत सरकार की योजनाओं को लेकर एक सांस्कृतिक जन जागरूकता प्रोग्राम

भारत सरकार की योजनाओं को लेकर एक सांस्कृतिक जन जागरूकता प्रोग्राम

भीमताल खबर संसार। सूचना प्रसारण मंत्रालय के तत्वाधान में आज भीमताल ब्लॉक के ग्राम दोगड़ा में भारत भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को लेकर एक सांस्कृतिक जन जागरूकता प्रोग्राम का आयोजन किया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ने शिरकत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया l कार्यक्रम प्रभारी श्रद्धा गुरुरनी तिवारी ने बताया क्षेत्रीय लोक संपर्क ब्यूरो नैनीताल मैं कार्यरत अधिकारी कलाकार व सूचीबद्ध कलाकारों द्वारा भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाएं जैसे कोविड-19 का मुफ्त टीकाकरण, स्वच्छ भारत , एक भारत श्रेष्ठ भारत, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, आत्मनिर्भर भारत, जननी सुरक्षा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना आदि विषयों पर प्रश्नोत्तरी व सांस्कृतिक नृत्य गीत संगीत के माध्यम से लोगों तक भारत सरकार की योजनाओं को पहुंचाने का प्रयास किया है और मुझे खुशी है कि ग्राम सभा के अधिक से अधिक लोगों ने यहां पर पहुंचकर हमारा मान सम्मान बढ़ाकर योजनाओं की जानकारी प्राप्त की है और प्रश्नोत्तरी प्रोग्राम के विजेताओं को विभाग द्वारा पुरस्कार वितरित कर उपस्थित सभी लोगों को मास्क वितरण किए गए l

मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि भारत सरकार के क्षेत्रीय लोक संपर्क ब्यूरो नैनीताल द्वारा सांस्कृतिक प्रोग्राम के माध्यम से भारत सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाया जा रहा है यह एक ऐसा माध्यम है जिसमें बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक भारत सरकार की योजनाओं को आसानी से समझ सकते हैं और उन योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं मैं मीडिया के माध्यम से सूचना प्रसारण मंत्रालय से आग्रह करूंगा कि समय-समय पर इस तरीके के जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन आयोजन किया जाता रहे जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में रह रहे अधिक से अधिक लोगों को भारत सरकार की योजनाओं की जानकारी और लाभ मिलता रहे l श्रद्धा गुरुरानी तिवारी ने बताया अपने विभाग के अपर महानिदेशक श्री आर पी सरोज, सहायक निदेशक डॉक्टर संतोष आशीष, क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी राजेश सिन्हा, जी के मार्गदर्शन में पांच दिवसीय कार्यक्रम चलाया जा रहा है l

आज हुए भीमताल ब्लॉक के दोगड़ा सांस्कृतिक प्रोग्राम में क्षेत्रीय लोक संपूर्ण नैनीताल के क्षेत्रीय प्रचार सहायक अधिकारी भूपेंद्र सिंह नेगी, अधिकारी कलाकार आनंद बिष्ट, डॉक्टर दीपा जोशी, शर्मिष्ठा बिष्ट, भूपेंद्र सिंह, गोपेश बिष्ट तथा सूचीबद्ध कलाकार राजेश, बबली, अजय आदि ने प्रतिभाग किया व कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम प्रभारी श्रद्धा गुरुरानी तिवारी द्वारा किया गया l

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.