HomeLife Styleबिना गारंटी 90 हजार का लोन, स्ट्रीट वेंडर्स के लिए सरकार की...

बिना गारंटी 90 हजार का लोन, स्ट्रीट वेंडर्स के लिए सरकार की बड़ी राहत

छोटा कारोबार शुरू करने के लिए हमेशा बड़ी पूंजी जरूरी नहीं होती। लेकिन सही समय पर आर्थिक मदद मिल जाए तो सफलता की राह आसान हो जाती है। देश में लाखों लोग ऐसे हैं जो रोज कमाकर रोज अपना और अपने परिवार का खर्च चलाते हैं। ऐसे लोगों के लिए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना शुरू की है।

आधार कार्ड पर मिलेगा लोन

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की सबसे खास बात यह है कि पात्र व्यक्ति सिर्फ आधार कार्ड के आधार पर 90,000 रुपये तक का लोन ले सकता है। इसके लिए न तो किसी गारंटर की जरूरत होती है और न ही कोई संपत्ति गिरवी रखनी पड़ती है। लोन की राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है।

तीन चरणों में मिलता है पैसा

इस योजना के तहत लोन एक साथ नहीं दिया जाता।

  • पहले चरण में ₹10,000
  • समय पर भुगतान करने पर दूसरा चरण ₹30,000
  • फिर तीसरे चरण में ₹50,000

इस तरह नियमों का पालन करने पर कुल ₹90,000 तक का लोन मिल सकता है।

ब्याज सब्सिडी और कैशबैक का फायदा

जो लाभार्थी समय पर EMI चुकाते हैं, उन्हें 7% तक ब्याज सब्सिडी दी जाती है। यह राशि सीधे बैंक खाते में जमा होती है। इसके अलावा डिजिटल पेमेंट अपनाने पर हर महीने कैशबैक का भी लाभ मिलता है।

कौन ले सकता है योजना का लाभ

यह योजना खासतौर पर शहरी और कस्बाई इलाकों में काम कर रहे स्ट्रीट वेंडर्स, रेहड़ी-पटरी वालों और छोटे दुकानदारों के लिए है। नगर निकाय से मिला वेंडिंग सर्टिफिकेट या ID जरूरी है। जिनका नाम सर्वे में नहीं है, वे सिफारिश पत्र और सत्यापन के जरिए भी आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन कैसे करें

आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट pmsvanidhi.mohua.gov.in पर मोबाइल नंबर से लॉगिन कर फॉर्म भरना होता है। सभी दस्तावेज सही होने पर आमतौर पर 30 दिनों के भीतर लोन मंजूर हो जाता है। आवेदन की स्थिति ऑनलाइन ट्रैक की जा सकती है।


इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.