Tuesday, March 17, 2026
HomeAdministrativeफॉरेस्ट चौकी से चौफला चौराहा तक बिठौरिया नाले के निर्माण कार्यों का...

फॉरेस्ट चौकी से चौफला चौराहा तक बिठौरिया नाले के निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया

खबर संसार हल्द्वानी.फॉरेस्ट चौकी से चौफला चौराहा तक बिठौरिया नाले के निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। जी हा जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देशों के अनुपालन में, एसडीएम हल्द्वानी राहुल शाह द्वारा आज फॉरेस्ट चौकी से चौफला चौराहा तक बिठौरिया नाले के निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। उक्त परियोजना के अंतर्गत फॉरेस्ट चौकी नाले के जल प्रवाह को मोड़ने हेतु सीसी नाला (कंक्रीट नाला) का निर्माण किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में जलभराव और नाले की अव्यवस्था की समस्याओं का समाधान हो सके। यह परियोजना जिला खनिज न्यास निधि के अंतर्गत जिलाधिकारी नैनीताल द्वारा स्वीकृत की गई है।

फॉरेस्ट चौकी से चौफला चौराहा तक बिठौरिया नाले के निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया

निरीक्षण के दौरान एसडीएम राहुल शाह ने सिंचाई विभाग को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के पूर्ण होने पर स्थानीय निवासियों को जलभराव और जल निकासी की समस्याओं से राहत मिलेगी।इस निरीक्षण में सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता दिनेश रावत, सिंचाई विभाग के एसडीओ मनोज तिवारी, और नायब तहसीलदार हल्द्वानी  डी.सी. मिश्रा भी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.