HomeLocalगुलदार का निवाला बनी महिला!

गुलदार का निवाला बनी महिला!

हल्द्वानी। गुलदार का निवाला बनी महिला! जी हां मवेशियों के लिए चारा लेने जंगल गई महिला पर गुलदार ने मार डाला। महिला का शव जंगल से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना काठगोदाम थाना क्षेत्र की है।

गुलदार का निवाला बनी महिला!

जानकारी के मुताबिक दमुवाढूंगा की रहने वाली कुछ महिलाएं गुरूवार को मवेशियों के लिए चारा लेने जंगल गई हुई थी। शाम करीब चार बजे काठगोदाम क्षेत्र के टंगर में घात लगाए बैठे गुलदार ने एक महिला पर हमला बोल दिया। गुलदार महिला को घसीटकर जंगल की ओर ले गया। चीख-पुकार सुनकर साथी महिलाओं ने शोर मचाया तो ग्रामीण एकत्रित हो गए। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। इस बीच वन विभाग के फतेहपुर रेंज की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से महिला की तलाश की गई। काफी मशक्कत के बाद महिला का शव जंगल में बरामद हुआ है। मृतका की पहचान 44 वर्षीय नंदी सनवाल निवासी दमुवाढूंगा के रूप में की गई है।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.