खबर संसार हल्द्वानी।हल्द्वानी में कॉपी किताबों कि दुकानों पर प्रसाशन के10 पर छापे,12 छोड़े? रिजल्ट निल बट्टा संन्नाटा! जी हा बच्चों के स्कूल खुल गए है माता पिता की जेब भी खुलने लगी है कही कही तो फटने लगी है कहने में कोई अतिश्योक्ति नहीं, फिलहाल सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई एसडीएम प्रमोद पाण्डेय, तहसीलदार कुलदीप पाण्डेय की तीन टीम ने 10 दुकानों पर छापेमारी की जिसमे खुलासा हुआ कि कुछ स्कूल एनसीईआरटी की किताबों के बजाय महंगी पुस्तकों की पर्चियां जारी कर रहे हैं जिनकी कीमत मूल से तीन गुना तक अधिक है।
हल्द्वानी में कॉपी किताबों कि दुकानों पर प्रसाशन के10 पर छापे,12 छोड़े? रिजल्ट निल बट्टा संन्नाटा!
ऐसे मामलों में शिक्षा विभाग को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं और अभिभावकों के लिए उचित इंतजाम सुनिश्चित करने की हिदायत भी दी गई है।सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी, एसडीएम प्रमोद कुमार और तहसीलदार कुलदीप पांडे के नेतृत्व में तीन टीमों ने रविवार को दुकानों का निरीक्षण किया। टीम ने कालाढूंगी रोड पर वर्धमान बुक डिपो, पूरनमल एंड संस बुक डिपो, कॅरिअर जोन पीलीकोठी, मंगलपड़ाव में पूरनमल बुक डिपो, दीक्षा बुक डिपो, टुडे बुक डिपो, पी कुमार बुक डिपो, कंसल बुक डिपो, प्रीत बुक डिपो समेत 10 दुकान और गोदामों का निरीक्षण किया।
बुक सेलर्स से पुस्तकों की सूची और रेट लिस्ट प्राप्त कर जांची गई। इस दौरान अभिभावकों ने बताया कि कुछ स्कूलों ने विशेष दुकान की स्लिप दी है। निरीक्षण के दौरान बीईओ गीतिका जोशी, सहायक आयुक्त अश्वनी सिंह, गौतम भंडारी, कुंदन पांगती, प्रधानाचार्य आशीष शर्मा, राजेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।किताबों के सैंपल भी लिए… निरीक्षण के दौरान टीम ने उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा से अधिकृत पुस्तकों के रैंडम सैंपल भी एकत्र किए हैं। इनके आईएसबीएन नंबर के साथ जाँच के लिए मुख्य शिक्षा अधिकारी को भेजे जायेंगे आज


