HomeEntertainmentआखिर कितने घंटे तक टिक सकेगा, रूस के सामने Ukraine ?

आखिर कितने घंटे तक टिक सकेगा, रूस के सामने Ukraine ?

खबर संसार, नई दिल्ली: आखिर कितने घंटे तक टिक सकेगा, रूस के सामने Ukraine ?, रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध का आगाज हो चुका हैं। रूस और यूक्रेन के बीच लंबे वक्त से विवाद चल रहा है। रूसी सेना बेलारूस के रास्ते यूक्रेन में घुसते ही भारी तबाही मचानी शुरू कर दी। जिसमें Ukraine के 11 शहर ताबह हो गए और 300 लोग मारे गये। तो आइए जानते हैं कि रूस और यूक्रेन में कौन कितना ताकतवर है?

ये भी पढें- जंग शुरू: यूक्रेन छोड़ने की होड़ मची, fighter jets ने मचाई तबाही

Ukraine से 10 गुना ज्यादा है रूस का रक्षा खर्च

रूस की सेना विश्व की सबसे शक्तिशाली सेनाओं में से एक है। सैन्य खर्च के मामले में रूस विश्व के टॉप-5 देशों में है। 2020 में रूस ने रक्षा पर 61.7 अरब डॉलर खर्च किए थे। जबकि यूक्रेन ने अपनी सेना पर 5.9 अरब डॉलर का खर्च किया था। यानी, रूस की तुलना में Ukraine ने रक्षा पर 10 गुना कम खर्च किया। इतना ही नहीं, तीनों सेनाओं के मामले में भी रूस और यूक्रेन का कोई मुकाबला नहीं है। ग्लोबल फायर पॉवर के मुताबिक, रूस के पास 30 लाख से ज्यादा जवान हैं, तो वहीं, यूक्रेन के पास 11.55 लाख जवान हैंरूस के पास जहां 1500 से ज्यादा लड़ाकू विमान हैं तो यूक्रेन के पास महज 67 लड़ाकू विमान ही हैं। रूस के पास इतने आधुनिक हथियार हैं कि यह एक दिन में हजारों लोगों को हताहत करने की क्षमता रखता है।

55 फीसदी सैनिक एक दिन की भी छुट्टी नहीं लेते

ग्राउंड फोर्स की संख्या 280,000 है, जिनमें से 55 फीसदी सैनिक एक दिन भी छुट्टी नहीं लेते हैं। वहीं वीडीवी में कुल 45,000 सैनिक हैं। रूस को युद्ध उपकरणों के बड़े भंडार के लिए जाना जाता है। टैंक, अन्य बख्तरबंद वाहन, तोपखाने और बहुत कुछ स्टोर में रखा जाता है। रूस के पास इतने आधुनिक हथियार हैं कि यह एक दिन में हजारों लोगों को हताहत करने की क्षमता रखता है।

ये हथियार बनाते हैं रूस को ताकतवर

  • रूस ने Tu-95 Bear-H,  Kh-555 सबसोनिक जैसे हथियारों में भारी निवेश किया है जो टर्बोफैन-संचालित पारंपरिक क्रूज मिसाइल ले जाने में सक्षम हैं। इसमें 400 किलो का वारहेड और 3500 किमी की मारक क्षमता है।
  • रूस के पास KH-47M2 किंजल एयर-लॉन्च बैलिस्टिक मिसाइल भी है। रूसी ओपन-सोर्स रिपोर्ट का दावा है कि किंजल 3,000 किमी की सीमा तक पहुंच सकता है।
  • रूस के पास 255 मिग-29/मिग-35, 131 मिग-31, 274 सुखोई एसयू-24, 342 एसयू-27/एसयू-30/एसयू-35, और 124 एसयू जैसे लड़ाकू विमान हैं।
  • 1500 से अधिक लड़ाकू विमानों का बेड़ा है और बख्तरबंद वाहनों की संख्या 27100 है।
  • सेना के पास बड़ा परिवहन बेड़ा है और एक विशाल हेलीकॉप्टर बेड़ा भी है।
  • 538 अटैक हेलिकॉप्टरर्स और 13000 टैंक सेना के पास है।
  • रूस ने सीरिया में लड़ाकू जेट का परीक्षण किया है और 2028 तक तीन Su-57 रेजिमेंट बनाने की योजना है।
  • रूसी सेना के पास Su-57 स्टील्थ फाइटर है, जिसकी कल्पना अमेरिका के F-22 रैप्टर के प्रतिद्वंद्वी के रूप में की गई थी और 2018 में रेड स्क्वायर परेड में यह शामिल हुआ।
  • रूस के पास अब लगभग दस एसएसबीएन और 20 एसएसएन और एसएसजीएन जैसे शक्तिशाली सबमरीन के बेड़े हैं।
  • पुतिन अपने परमाणु शस्त्रागार का आधुनिकीकरण कर रहे हैं जो अमेरिका के बराबर है। यह रूस को एक महाशक्ति के तौर पर स्थापित करता है।
RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.