spot_img
spot_img
HomeNationalजोधपुर में ईद पर विवाद के बाद, मोबाइल इंटरनेट बंद, चप्पे-चप्पे...

जोधपुर में ईद पर विवाद के बाद, मोबाइल इंटरनेट बंद, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

जोधपुर, खबर संसार। ईद के मौके जोधपुर (Jodhpur) में दो पक्षों में बवाल हो गया है। सोमवार की आधी रात को झंडे लगाने की बात पर हुये इस बवाल के बाद दोनों पक्षों में जमकर पत्थर चले। इससे करीब एक दर्जन लोग लहूलुहान हो गये।बाद में मौके पर पहुंची पुलिस और आरएसी ने मोर्चा ने संभाला और लाठीचार्ज कर भीड़ को वहां से खदेड़ा।

इस दौरान रात करीब 1 से 3 बजे तक शहर के बीचबीचों पत्थर बरसते रहे। हालात को देखते हुये प्रशासन को आधी रात को ही पूरे जोधपुर जिले में आगामी आदेश तक मोबाइल इंटरनेट बंद करने के आदेश जारी करने पड़े। मौके पर भारी संख्या में पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है।

इस भी पढ़े-कुमाऊं ज्वैलर्स के पांचवें शोरूम का शुभारंभ बेला तोलिया ने रिबन काटकर किया

जानकारी के अनुसार बवाल की शुरुआत जोधपुर शहर के हदृयस्थल जालोरी गेट पर झंडे लगाने को लेकर हुआ था। इस बात को लेकर दोनों समुदाय के लोग आमने सामने हो गये। बाद में यह विवाद बढ़ गया। विवाद की सूचना पर वहां दोनों समुदायों के लोगों की भीड़ बढ़ती गई। देखते ही देखते बातचीत मारपीट और पत्थरबाजी तक पहुंच गई। उसके बाद वहां दोनों तरफ से जमकर पत्थर बरसने शुरू हो गये।

बवाल में तहस-नहस हुई बेरिकेडिंग

जालोरी गेट पर ही जोधपुर शहर की सबसे बड़ी मस्जिद है। इस इलाके को बड़ी ईदगाह क्षेत्र कहा जाता है। यहां ईद पर बड़े स्तर पर सामूहिक रूप से नमाज होती है। कोरोना काल के कारण 2 साल से सामूहिक नमाज नहीं हो सकी थी। लिहाजा इस बार इसकी व्यापक तैयारियां की गई थी। इसके लिये बेरिकेडिंग आदि की हुई थी। लेकिन आधी रात को हुये बवाल में इस बेरिकेडिंग को तोड़ दिया गया।

प्रभावित इलाके में चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात किये

हालात बिगड़ने के बाद संभागीय आयुक्त हिमांशु गुप्ता ने आगामी आदेश तक आधी रात को ही संपूर्ण जोधपुर जिले में नेटबंदी के आदेश जारी कर दिये। दारुल उलूम ईशहाकिया मुफ्ती शेर मोहम्मद ने आमजन से शांति बनाये रखने की अपील की है। फिलहाल मौके पर शांति बनी हुई है। पुलिस प्रशासन के अधिकारी पूरे इलाके के चप्पे-चप्पे पर नजर बनाये हुये है।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

spot_img
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.