करीना कपूर और सैफ अली खान की जोड़ी को बॉलीवुड के खूबसूरत जोड़ी मानी जाती है। सैफ से 12 साल छोटी करीना ने 2012 में कई साल के डेटिंग के बाद शादी कर ली थी। इन दोनाें की शादी के नौ साल हो गए है। सैफ और करीना की जोड़ी सभी के लिए एक मिसाल है।
शादी के 9 साल बाद भी दोनों में बेशुमार प्यार है। कभी भी वो एक-दूसरे को अकेला नहीं छोड़ते। करीना ने इस दौरान बताया था कि उन्हें बेडरूम पर सोते वक्त किन-किन चीजों की जरूरत होती है। करीना ने जो बातें कहीं, उसे सुनकर लोग हंस पड़े थे।
जब सैफ अली खान करीना के चैट शो पर गए थे तो करीना ने उनसे पूछा था कि कौन सी ऐसी चीज है, जो लोगों को अपनी शादीशुदा जिंदगी में करनी चाहिए, जिससे स्पार्क बना रहे। तो सैफ ने कहा था- रोल प्ले। यह बात सुनकर करीना शर्म से लाल हो गई थीं। सैफ ने आगे कहा था- अगर आप जीवन में कुछ नया करते रहते हैं तो ताजगी बनी रहती है।
रात को सोते समय तीन चीजें चाहिए होती हैं
अगर एक जैसे काम करते रहेंगे तो मैरिड लाइफ बोरिंग हो जाएगी। करीना ने तो यह भी बताया था कि उन्हें रात को सोते समय तीन चीजें चाहिए होती हैं- वाइन की बोतल, पजामा और पति सैफ अली खान। उनका यह जवाब सुनकर हर कोई हंस पड़ा था। बता दें कि करीना और सैफ की शादी 2012 में हुई थी।
शादी से पहले दोनों ने एक-दूसरे को डेट भी किया था। करीना उम्र में सैफ अली खान से 12 साल छोटी हैं। करीना से इस दौरान पति-पत्नी के बीच होने वाले झगड़ों को लेकर सवाल भी किया गया था। तो उन्होंने कहा था कि जब भी मेरा सैफ से झगड़ा होता है तो हमेशा वो ही सॉरी बोलते हैं।
इसे भी पढ़े-मोबाइल यूज करते समय इन बातों का रखें ध्यान, हैकर्स छू भी नहीं पाएंगे पर्सनल डेटा
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए



