HomeUttarakhandआनंदा एकेडमी के इन्टर हाउस वार्षिक खेल महोत्सव का हुआ रंगारंग समापन

आनंदा एकेडमी के इन्टर हाउस वार्षिक खेल महोत्सव का हुआ रंगारंग समापन

हल्द्वानी, खबर संसार। शनिवार को डहरिया स्थित आनंदा एकेडमी मेें इन्टर हाउस वार्षिक खेल महोत्सव का रंगारंग समापन हुआ। कार्यक्रम का आरम्भ विद्यालय प्रबंधक भूपेन्द्र सिंह बिष्ट, निर्देशिका दीक्षा बिष्ट एवं प्रधानाचार्या माया बिष्ट द्वारा किया गया।

तत्पश्चात मुख्य अतिथि एवं विद्यालय संस्थापक दीवान सिंह बिष्ट और पंकज बिष्ट के द्वारा स्वर्गीय विक्रम बिष्ट  को समस्त आनंदा परिवार की ओर से भावपूर्ण श्रद्धाजंली अर्पित की गई। ड्रिजल विद्यालय का वार्षिक खेल कार्यक्रम है। जो हर वर्ष बच्चों के शारीरिक क्षमताओं के विकास, एकता की भावना तथा खेलों के प्रति रुचि को विकसित करने के लिए आयोजित किया जाता है।

कार्यक्रम का आरम्भ विद्यालय संस्थापक दीवान सिंह बिष्ट जी द्वारा सर्वप्रथम दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया। जिसके बाद विद्यालय के बच्चों द्वारा विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनमें भारतीय संस्कृति की सुंदर झलक देखने को मिली। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नागा, मराठी, गुजराती, कुँमाऊनी, पंजाबी नृत्य रहे। तत्पश्चात राष्ट्रीय मार्शल आर्ट खिलाड़ी एवं कोच सौरभ गौड़ के नेतृत्व में विद्यालय के तायक्वोंडो व कराटे समूह के बच्चों ने कई हैरजअंगेज करतब दिखाए।

विद्यालय के तीन द्विवसीय खेल महोत्सव का औपचारिक उद्घाटन विद्यालय संस्थापक व प्रंबधक महोदय भूपेन्द्र सिंह बिष्ट द्वारा ध्वजारोहण के साथ किया। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्या श्रीमती माया बिष्ट व मंच संचालन बबीता परिहार ने किया।

चैंपियनशिप को लेकर कई प्रतियोगिताएँ हुई

शिक्षक वर्ग से हाउस टीम लीडर्स प्राक्षी ओझा, दीपक नगदली, चन्द्रकला बिष्ट एवं दीपा पाण्डे की टीमों क्रमशः ब्लूपेंथर, किंग फिशर, मस्कीटीयर तथा फिनिक्स के मध्य चैंपियनशिप को लेकर कई प्रतियोगिताएँ हुई। ब्लूपेंथर का नेतृत्व हाउस कैप्टन हिमांशु नेगी तथा कनिष्का भोजक, किंगफिशर का नेतृत्व निश्छल पाण्डेय तथा खुशी मनराल, मस्कीटीयर का नेतृत्व सूरज मेर तथा लक्षिता पंवार तथा फिनिक्स का नेतृत्व मो0 शाद व पलक ने किया।

प्रतियोगिता के अन्तिम चरण में खेल शिक्षिका भावना जोशी ने अंको के आधार पर चैम्पियनशिप की घोषणा की। सर्वाधिक अंको के आधार पर मस्कटीयर 740 अंक को विजेता घोषित किया गया, क्रमशः द्वितीय स्थान पर किंगफिशर 491 अंक व तृतीय स्थान पर फिनिक्स 484 अंक रहे।

संस्थापक श्री दीवान सिंह बिष्ट, प्रंबधक भूपेन्द्र सिंह बिष्ट, प्रधानाचार्या माया बिष्ट, खेल शिक्षिका भावना जोशी व कपिल नेगी (राष्ट्रीय खिलाड़ी) ने चैम्पियन टीम को ड्रिजल 2022-23 की ट्रॉफी सौंपकर सम्मानित किया। पिछले दो माह से चल रहे इस खेल महोत्सव की रुपरेखा का संचालन खेल शिक्षिका भावना जोशी और कपिल नेगी द्वारा किया गया।

इस अवसर पर समस्त शिक्षक सुनीता भाकुनी, तनुजा शर्मा, कविता जोशी, तनुजा पाण्डे, भावना पाठक, सुनीत कौर, रश्मि जोशी, गौहर सिद्दकी, मीनाक्षी पंत, मीनू मेर, अंजली देवरारी, विरेन्द्र कुमार, राजेन्द्र थापा, तथा सहायक वर्ग से नरेश कश्यप व तथा बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.