खबर संसार हल्द्वानी। और आखिरकार चांद ने अपने दर्शन दे दिए! जी हा 8 बजकर 19 मिनट पर ! सुहागिनों ने चांद को पानी का अर्ध्य दिया। पति के पाव छुए आशीर्वाद लिया।
इससे पूर्व शास्त्रों के अनुसार यह योग चंद्रमा की पत्नियों में सबसे प्रिय पत्नी रोहिणी के साथ बन रहा है। इसलिए इस संयोग से पति -पत्नी का प्यार और भी बढ़ेगा। इस बार चांद निकलने से पहले दिल्ली और एनसीआर में गरज के साथ बारिश हो रही ऐसे में पिछले साल की तरह इस बार भी चांद दिखने में देरी हो सकती है। पिछले साल की तरह इस साल भी बादल होने के कारण चांद बादलों के पीछे छिप सकता है। इसलिए दिल्ली समेत नोएडा, गाजियाबाद, गुडगांव और फरीदाबाद में आज चंद्र दर्शन में देरी हो सकती है। पिछले साल भी बादल होने के कारण दिल्ली और एनसीआर में चांद काफी देर से दिख पाया था।
