HomeUttarakhandमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का ऐलान- बजट सत्र ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का ऐलान- बजट सत्र ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में होगा

देहरादून, खबर संसार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक बार फिर उत्तराखंड की कमान संभाल चुके हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने दूसरे कार्यकाल में एक बड़ा ऐलान किया है कि उत्तराखंड सरकार का बजट सत्र राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण (भराड़ीसैंण) विधानसभा में होगा।

इसे भी पढ़े-नवरात्रि में नौ दिन है व्रत तो जरूर बनाएँ ये फलहारी पकौड़े, आसान है रेसिपी

सूत्रों के अनुसार, प्रदेश सरकार जून माह के दूसरे पखवाड़े में में सरकार बजट सत्र आहूत कर सकती है। बता दें हरीश रावत सरकार ने विधानसभा मे संकल्प पारित कर चुकी है उत्तराखंड सरकार का हर बजट सत्र गैरसैंण (भराड़ीसैंण) विधानसभा में आहूत होगा। हरीश रावत सरकार द्वारा चलाई गई इस परंपरा को त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार ने भी आगे बढ़ाया और अब धामी सरकार भी गैरसैंण में बजट सत्र को आप करने की संकेत दे रही है।

उत्तराखंड विधानसभा के अध्यक्ष रितु खंडूड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लेने कैसे जा सकती हैं। संभावना जताई जा रही है कि वह इस महीने की दूसरे हफ्ते में गैरसैंण (भराड़ीसैंण) जा सकती हैं। अपने प्रवास के दौरान वहां विधानसभा सत्र की व्यवस्थाओं का भी मुआयना करेंगी।

क्या कहा पुष्कर सिंह धामी ने

राज्य सचिवालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा विधानसभा का यह सत्र इलेक्शन के तुरंत बाद हुआ। इसमें सरकार लेखानुदान लेकर आई। अब सरकार पूरा बजट लेकर आएगी। जब उनसे पूछा गया कि क्या बजट सत्र गैरसैंण में आहूत होगा, इस पर उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर वहीं होगा। सरकार इसकी पूरी तैयारी करेगी।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.