नवरात्रि में कुछ लोग नौ दिनों का व्रत रखते हैं तो कुछ लोग पहले और आखिरी दिन व्रत रखते हैं। नवरात्रि व्रत के दौरान अनाज, प्याज और लहसुन का सेवन वर्जित होता है और लोग व्रत में फलहार का सेवन करने लगते हैं। जो लोग नवरात्रि में नौ दिनों तक व्रत रखते हैं वे कुट्टू का आटा, सिंघाड़े का आटा, समां के चावल आदि का सेवन करते हैं। आपने आमतौर पर सिंघाड़े के आटे का हलवा और कुट्टू के आटे की पूड़ी खाई होगी लेकिन आज हम आपको इनसे बने पकौड़ों की रेसिपी बताने जा रहे हैं।
कुट्टू के आटे के पकौड़े
- सामग्री
- आलू – 2 बड़े
- कुट्टू का आटा – 1 कप
- काली मिर्च – 1 चम्मच
- हरा धनिया – 1/2 कप
- हरी मिर्च – 4
- तेल – 1/2 कप
- सेंधा नमक – स्वादानुसार
विधि
- सबसे पहले पहले एक बर्तन में कुट्टू का आटा लें।
- अब इसमें काली मिर्च, हरी मिर्च, हरा धनिया और सेंधा नमक डालकर अछि तरह मिला लें।
- अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए घोल तैयार कर लें। इस घोल को 10 मिनट के लिए ढंक कर रख दें।
- अब आलू को पतले टुकड़ों में काट लें। इसके बाद एक कढ़ाई में तेल गर्म करें।
- अब कटे हुए आलू के टुकड़ों को कुट्टू के आटे के घोल में अच्छी तरह लपेटकर कढ़ाई में तलने के लिए डालें।
- पकौड़ों को दोनों तरफ से पलट-पलट कर सुनहरा होने तक तलें।
- गरमागर्म पकौड़ों को धनिया की चटनी या दही के साथ परोसें।
इसे भी पढ़ें:नवरात्र के पहले दिन महिला सुरक्षा को लेकर दिया सीएम योगी ने बड़ा आदेश
सामाग्री
- उबले हुए आलू – 2
- सिंघाड़े का आटा – 1 कप
- हरी मिर्च (बारीक कटी) – 4
- हरा धनिया (बारीक कटा) – 1/2 कप
- तेल – 1/4 कप
- सेंधा नमक – स्वादानुसार
विधि-
- सबसे पहले एक कटोरे में उबले और कटे हुए आलू लें।
- अब इसमें हरी मिर्च, हरा धनिया और सेंधा नमक मिलाएं और सभी चीज़ों को अच्छे से मिक्स कर लें।
- अब इसमें सिंघाड़े का आटा मिलाएं और आलू के साथ अच्छे से मिक्स करें।
- इसके बाद थोड़ा-थोड़ा पानी मिलते हुए एक गाढ़ा बैटर तैयार कर लें।
- अब एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और इसमें पकोड़े डालें।
- पकौड़ों को दोनों तरफ से पलट-पलट कर सुनहरा होने तक तलें।
- गरमागर्म पकौड़ों को धनिया-पुदीना की चटनी के साथ परोसें।
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए
